Petrol-Diesel Price Today: कहीं हुआ सस्ता तो कहीं हुआ महंगा, जानें पेट्रोल-डीजल की ताजा रेट

Petrol-Diesel Price Today:  नई दिल्ली: आज यानी 4 मार्च को हर दिन की तरह सरकारी तेल कंपनियों ने सुबह 6 बजे पेट्रोल और डीजल की कीमतें (Petrol Diesel Rates) जारी कर दी हैं. जिसके मुताबिक, आज राष्ट्रीय स्तर पर पेट्रोल-डीजल के रेट में बदलाव नहीं किया गया है. हालांकि, अगर राज्य स्तर पर बात करें तो आज के दिन कई राज्यों में पेट्रोल-डीजल सस्ता हो गया है. लेकिन कुछ राज्यों में इसकी कीमतें बढ़ गई हैं. ऐसे में तेल भरवाने के लिए पेट्रोल पंप जाने से पहले यह जानना जरूरी है कि आज आपके शहर में पेट्रोल-डीजल किस भाव पर मिल रहा है.

यहां हम आपको बताने जा रहे हैं कि आज देश के किन-किन राज्यों में पेट्रोल और डीजल की कीमते कम हुई हैं. वहीं, आपको ये भी बताएंगे कि पेट्रोल और डीजल कहां-कहां महंगा हुआ है. तो चलिए जानते हैं कि अलग-अलग राज्यों में आज पेट्रोल-डीजल की कीमतों में कितना बदलाव हुआ है.

Also Read: CG Dal-Bhat Kendra: अब 5 रुपये में भरपेट खाना.. आज से फिर खुलने जा रहा दाल-भात केंद्र.. यहां से शुरुआत..

महानगरों में पेट्रोल-डीजल के दाम (Petrol Diesel Prices)
अगर देश के महानगरों की बात करें तो राजधानी दिल्ली, मुंबई,चेन्नई और कोलकाता में आज पेट्रोल (Petrol Price Today) और डीजल (Diesel Price Today) के भाव में कोई बदलाव नहीं हुआ है.

दिल्ली में पेट्रोल की कीमत 96.72 रुपये और डीजल 89.62 रुपये प्रति लीटर है.
मुंबई में पेट्रोल की कीमत 106.31 रुपये और डीजल 94.27 रुपये प्रति लीटर है.
कोलकाता में पेट्रोल की कीमत 106.03 रुपये और डीजल 92.76 रुपये प्रति लीटर है.
चेन्नई में पेट्रोल की कीमत 102.63 रुपये और डीजल 94.24 रुपये प्रति लीटर है.

बिहार में पेट्रोल-डीजल हुआ सस्ता (Petrol Diesel Rates)
राज्य स्तर पर पेट्रोल-डीजल के भाव की बात करें तो आज बिहार में पेट्रोल-डीजल सस्ता हो गया है. यहां पेट्रोल के दाम (Petrol Price in Bihar Today) 28 पैसे घटकर 108.87 रुपये प्रति लीटर और डीजल (Diesel Price in Bihar) 26 पैसे घटकर 95.54 रुपये प्रति लीटर मिल रहा है. इसके अलावा अरुणाचल प्रदेश,गोवा,हरियाणा, कर्नाटक, मणिपुर, ओडिशा, पंजाब, तमिलनाडु और तेलंगाना में भी आज पेट्रोल-डीजल के दाम घट गए हैं.

Petrol-Diesel Price Today :  इसके अलावा छत्तीसगढ़, गुजरात, हिमाचल प्रदेश,केरल, मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र, राजस्थान और यूपी में पेट्रोल डीजल की कीमतो में इजाफा किया गया है.

Share This Article
Leave a review