Plane Crash: एक ही दिन एयरलाइन के दो विमान हादसों का शिकार, 10 लोगों की मौत
एक दर्दनाक विमान हादसे में 10 लोगों की मौत हो गई। यह दुर्घटना बहामास की क्षेत्रीय एयरलाइन फ्लेमिंगो एयर (Flamingo Air) के एक छोटे यात्री विमान के दुर्घटनाग्रस्त होने से हुई। विमान में सवार सभी यात्रियों और चालक दल के सदस्यों की मौत हो गई।
जानकारी के अनुसार, एयरलाइन का सेसना 402 विमान बहामास की राजधानी नासाउ से सैन एंड्रोस जा रहा था। उड़ान भरने के कुछ समय बाद ही विमान दुर्घटनाग्रस्त होकर एक वन क्षेत्र में गिर गया। हादसे में विमान में सवार सभी 10 लोगों की जान चली गई।
इसी दिन उसी एयरलाइन का एक अन्य विमान भी तकनीकी समस्या का शिकार हो गया। बताया गया कि दूसरे विमान में उड़ान के दौरान तकनीकी खराबी और आग लगने जैसी स्थिति उत्पन्न हो गई, जिसके बाद उसे वापस लौटना पड़ा। हालांकि इस घटना में सभी यात्रियों और चालक दल के सदस्य सुरक्षित रहे।
लगातार दो विमान घटनाओं के बाद बहामास सरकार ने एहतियात के तौर पर फ्लेमिंगो एयर की सभी उड़ानों के संचालन पर अस्थायी रोक लगा दी है। विमान दुर्घटना के कारणों की जांच शुरू कर दी गई है और संबंधित एजेंसियां ब्लैक बॉक्स तथा अन्य तकनीकी पहलुओं की जांच कर रही हैं।



