11th March 2026
छत्तीसगढ़

PM आवास दिलाने 40 लोगों से मांगे 25-25 हजार घूस, पुरंदेश्वरी बोली- भ्रष्टाचार को दबाने ‌BJP कार्यकर्ता पर FIR

छत्तीसगढ़ में केंद्रीय योजनाओं में जमकर भ्रष्टाचार हो रहा है। जगदलपुर के संजय गांधी वार्ड में प्रधानमंत्री आवास दिलाने कांग्रेसी पार्षद द्वारा 40 लोगों से 25-25 हजार रुपये लेकर भ्रष्टाचार किया गया। आवाज उठाने पर ‌BJP के कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार किया गया। जनता अभी भले चुप है, लेकिन आने वाले समय तानाशाही भूपेश सरकार को जरूर सबक सिखाएगी। उक्त बातें जगदलपुर प्रवास पर पहुंची भाजपा की छत्तीसगढ़ प्रभारी डी पुरंदेश्वरी ने कही।

जगदलपुर एयरपोर्ट पर मीडिया से चर्चा करते हुए पुरंदेश्वरी ने कहा कि अभी मैं यहां संगठन की गतिविधियों की समीक्षा करने आई हूं। हमारे कार्यकर्ताओं में जिस तरह का उत्साह है, उसका लाभ हमें आने वाले विधानसभा चुनाव में मिलेगा। यहां के प्रशासन, कार्यकर्ताओं पर हो रहे एफआईआर और भ्रष्टाचार को लेकर मंत्रणा की जाएगी। सरकार की नाकामियों को जनता तक कैसे पहुंचाएंगे इसकी रणनीति बनाई जाएगी। पुरंदेश्वरी ने कहा कि प्रदेश में शराब, रेत माफिया, तानाशाही सहित कई गड़बड़ियों की जानकारी यहां की जनता को है। इस सरकार को जनता सबक सिखाएगी।

पांच राज्यों के चुनाव में मिलेगी सफलता 
पुरंदेश्वरी ने कहा कि पांच राज्यों में हो रहे विधानसभा चुनाव में भाजपा को बड़ी सफलता मिलेगी। जनता का आशीर्वाद हमें मिलेगा यह तय है। उन्होंने कहा कि भाजपा में कोई छोटा या बड़ा नहीं है। यहां हम सभी पार्टी के कार्यकर्ता हैं। पार्टी कार्यकर्ताओं में गजब का उत्साह है, जिसका फायदा हमें आने वाले विधानसभा चुनाव में मिलेगा। पुरंदेश्वरी ने भाजपा नेताओं पर हो रहे एफआईआर को लेकर भूपेश सरकार पर हमला बोला। उन्होंने कहा कि पार्टी फोरम में इस पर चर्चा की जाएगी। जनता तक सरकार की तनाशाही व अराजकता को कैसे पहुंचाने है इसकी रणनीति बनाई जाएगी।

कांग्रेस सराकर को घेरने की बनेगी रणनीति
डी पुरंदेश्वरी ने कहा कि जगदलपुर के संजय गांधी वार्ड में प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ दिलाने 25-25 हजार रुपये घूस मांगी गई। भ्रष्टाचार सहित कई मुद्दों पर सरकार को घेरने रणनीति बनाई जाएगी। सर्जिकल स्ट्राइक पर कांग्रेसियों व तेलंगाना के सीएम द्वारा प्रमाण मांगे जाने के सवाल को प्रदेश प्रभारी डी पुरंदेश्वरी ने टाल दिया। वहीं बस्तर के नक्सल प्रभावित विस्थापित को तेलंगाना सरकार द्वारा हटाया जा रहा है इस पर उन्होंने जानकारी लेकर ही कुछ कहने की बात कही। बता दें कि भाजपा प्रभारी संगठन की गतिविधियों की समीक्षा करने 3 दिवसीय प्रवास पर छत्तीसगढ़ आई हैं।

Related posts

पेड़ पौधों को सहेजना ही आज के समय में सार्थक हरेली है-तुलेश्वरी कवर

DINESH DUBEY

स्कूली वैन में आग लगने पर जिला परिवहन अधिकारी ने स्कूल प्रबंधन को जारी किया नोटिस

Aapki Aawaz

CG Accident : तेज रफ्तार कार पेड़ से टकराई, एक युवक की गई जान, दूसरा गंभीर…

Aapki Aawaz

Leave a Comment