PM मोदी का देश के नाम लेख- ज्यादा से ज्यादा लोग वैक्सीन लगवाएं; कोरोना से लड़ाई में सफलता के 4 सूत्र भी बताए

देश में कोरोना के बढ़ते मामलों के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार से 14 अप्रैल तक देशभर में टीका उत्सव मनाने की अपील की है। इस दौरान 45 साल से अधिक उम्र के ज्यादा से ज्यादा लोगों को वैक्सीन लगाने का लक्ष्य है। प्रधानमंत्री ने इसके लिए देश के नाम एक लेख भी लिखा है। इसमें उन्होंने अपील की है कि हर पात्र व्यक्ति वैक्सीन लगवाए। वैक्सीन का नुकसान न हो इसका ख्याल रखें। मोदी ने कोरोना से जारी जंग में सफलता हासिल करने के लिए 4 सूत्र भी बताए हैं। प्रधानमंत्री ने लिखा-

[img-slider id="274450"]

सबसे तेज 10 करोड़ डोज लगाए गए
भारत ने वैक्सीनेशन के मामले में शनिवार को बड़ी उपलब्धि हासिल की है। देश में अब तक कोरोना की 10 करोड़ से ज्यादा वैक्सीन लगाई जा चुकी हैं। दूसरे देशों के मुकाबले भारत को ऐसा करने में सिर्फ 85 दिन लगे। इतने वक्त में अमरीका ने 9.2 करोड़ और चीन में 6.14 करोड़ टीके लगे थे। हेल्थ मिनिस्ट्री ने यह जानकारी दी। हालांकि कुल वैक्सीनेशन के लिहाज से देखा जाए तो अमेरिका और चीन भारत से काफी आगे हैं।

शनिवार शाम 7:30 बजे तक पूरे देश में कुल 10.12 करोड़ डोज लगाए जा चुके हैं। हेल्थ मिनिस्ट्री ने एक बयान में कहा कि केंद्र और राज्य सरकारों की मिली जुली कोशिशों के कारण भारत में डेथ रेट दुनिया में सबसे कम (1.28%) है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button