
नवा रायपुर स्थित भारतीय प्रबंधन संस्थान (IIM) में आयोजित होने वाली डीजीपी–आईजी स्तर की राष्ट्रीय कॉन्फ्रेंस में भाग लेने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शुक्रवार को रायपुर पहुंचे। एयरपोर्ट पर केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, राज्यपाल रमेन डेका सहित कई वरिष्ठ भाजपा नेताओं ने उनका स्वागत किया।
पीएम मोदी आज रात स्पीकर निवास में विश्राम करेंगे।
तीन दिवसीय इस कॉन्फ्रेंस में कुल 8 सत्र निर्धारित हैं। पहले दिन दो, दूसरे दिन चार और तीसरे दिन दो सत्र आयोजित होंगे। प्रधानमंत्री मोदी शनिवार और रविवार को होने वाले छह महत्वपूर्ण सत्रों में भाग लेंगे।
29 नवंबर को वे सुबह 8 बजे से रात 8:30 बजे तक तथा 30 नवंबर को सुबह 8 बजे से शाम 4:30 बजे तक कॉन्फ्रेंस में मौजूद रहेंगे। इसके बाद 30 नवंबर की शाम 5 बजे वे दिल्ली के लिए रवाना हो जाएंगे।
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की उपस्थिति के साथ आयोजित यह उच्चस्तरीय सुरक्षा कॉन्फ्रेंस, वर्तमान परिस्थितियों को देखते हुए छत्तीसगढ़ के लिए खास मायने रखती है।














