न्यूज़

CM भूपेश बघेल बोले- जरूरत पड़ने पर बढ़ाई जा जाएगी धान खरीदी की तारीख, नुकसान की हो रही समीक्षा

नवरात्रि दिवाली मोबाइल मेगा ऑफर
श्री पारस कलेक्शन दिवाली धमाका
1795435532630

रायपुर।  मुख्यमंत्री भूपेश बघेल आज दिल्ली के लिए रवाना हो गए। उड़ान भरने से पहले मुख्यमंत्री भूपेश बघेल मीडिया से चर्चा की। इस दौरान सीएम ने धान खरीदी समेत अन्य मुद्दों पर जवाब दिया। सीएम ने खराब मौसम से प्रभावित हुए धान खरीदी को लेकर बयान दिया।

 सीएम ने कहा कि किसानों को नुकसान नहीं होगा। BJP ने जितना अधिकतम धान खरीदा था उतना हम खरीद चुके हैं। वहीं बारिश के चलते धान खरीदी प्रभावित हुई है। इसे ध्यान में रखते हुए तारीख बढ़ाने को लेकर समीक्षा की जा रही है। कलेक्टरों को नज़र रखने के निर्देश दिए गए हैं। ज़रूरत पड़ने पर तारीख भी बढ़ाई जाएगी।

बारिश से फसलों को हुए नुकसान पर सीएम बघेल ने कहा बारिश से रबी फसलों को ज़रूर नुकसान हुआ है। नुकसान की समीक्षा की जा रही है। सीएम ने शिक्षा विभाग में कथित डायरी के मामले में बयान दिया। कहा कि शिक्षा मंत्री ने जांच की मांग की थी। मामले की जांच की जा रही है। जल्द ही मामले का खुलासा होगा और पुलिस PC करेगी।

एयरपोर्ट पर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने निलंबित ADG जीपी सिंह के बयान पर कहा कि उसके बारे में मैं कुछ नहीं कहूंगा अभी जांच हो रही है। अपने बचाव के लिए कुछ भी बयान देंगे यह उचित नहीं है। SC तक से जमानत खारिज होने पर गिरफ्तारी हुई है। मामला बेहद ही संगीन है। खुद को बचाने कुछ भी बयान दे रहे हैं यह उचित नहीं है।

Bhimsen Tiwari

Bhimsen Tiwari

Editor-in-Chief

भीमसेन तिवारी पिछले 15 वर्षों से पत्रकारिता, प्रिंट मीडिया और विज्ञापन के क्षेत्र में सक्रिय हैं। समाचार संकलन, संपादन और रिपोर्टिंग का व्यापक अनुभव रखने वाले भीमसेन तिवारी तथ्यात्मक, निष्पक्ष और जनसरोकारों से जुड़ी पत्रकारिता के पक्षधर हैं। वर्तमान में वे 'आपकी आवाज़' (aapkiaawaz.net) के...

Back to top button