न्यूज़

जयमाल के बाद कमरे में बैठी थी दुल्हन.., एक युवक आया और मार दी गोली

नवरात्रि दिवाली मोबाइल मेगा ऑफर
श्री पारस कलेक्शन दिवाली धमाका
1795435532630

लखनऊ: उत्तर प्रदेश के मथुरा में दुल्हन की हत्या का हैरतअंगेज़ मामला सामने आया है. गुरुवार रात को मुबारकपुर गांव में विवाह समारोह के दौरान दुल्हन की हत्या कर दी गई है. बताया गया है कि एकतरफा प्यार में एक युवक ने दुल्हन को गोली मार दी है. इसके बाद आरोपी मौके से भाग निकला. पुलिस ने केस दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है.

मथुरा के थाना नौहझील इलाके के अंतर्गत आने वाले गांव मुबारकपुर के रहने वाले खूबीराम की बेटी काजल की शादी नोएडा के युवक से पक्की हुई थी. गुरुवार को बारात आई. धूमधाम से जयमाला हुई. इसके बाद शादी की रस्में चल रही थीं. दुल्हन बनी काजल फेरों से पहले कमरे में बैठी थी. तभी एक युवक कमरे में घुस आया और उसे गोली मार दी. काजल की आंख के पास गोली लगी है, जिससे उसने मौके पर ही दम तोड़ दिया. दुल्हन के क़त्ल से शादी समारोह में मातम फैल गई. इस बीच आरोपी फरार हो गया. सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई. बताया गया है कि आरोपी युवक ने दुल्हन को गोली मरने से पहले अपने साथियों संग पहले बारातियों को खूब धमकाया.

आरोपी युवक गांव का ही निवासी है. वहीं मृतका के पिता खूबीराम का कहना है कि जयमाल होने के बाद शादी के रस्मों की तैयारी चल रही थी, इसी दौरान एक युवक आया और गोली मार कर भाग गया. पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है.

Bhimsen Tiwari

Bhimsen Tiwari

Editor-in-Chief

भीमसेन तिवारी पिछले 15 वर्षों से पत्रकारिता, प्रिंट मीडिया और विज्ञापन के क्षेत्र में सक्रिय हैं। समाचार संकलन, संपादन और रिपोर्टिंग का व्यापक अनुभव रखने वाले भीमसेन तिवारी तथ्यात्मक, निष्पक्ष और जनसरोकारों से जुड़ी पत्रकारिता के पक्षधर हैं। वर्तमान में वे 'आपकी आवाज़' (aapkiaawaz.net) के...

Back to top button