Pandokhar Maharaj Received Death Threats : पंडोखर महाराज को मिली जान से मारने की धमकी, वीडियो जारी कर बदमाशों ने कहा- महाराज के नाम पर एक कट्टा और कारतूस रखा है बस…

दतिया।

[img-slider id="274450"]
जहां एक तरफ सरकार क्राइम को लेकर बड़े-बड़े दावे करती है तो दूसरी ओर मध्य प्रदेश में क्राम के मामले लगातार बढ़ते जा रहे है। ताजा मामला दतिया के पंडोखर धाम से सामने आया है। यहां के जाने माने पंडोकर महाराज नाम से प्रसिद्ध महंत गुरूशरण महाराज को वीडियो के जरिए जान से मारने की धमकी मिली है। इस धमकी भरे वीडियो में कहा गया है कि महाराज के नाम पर एक कट्टा और कारतूस रखा है, अगर मूड खराब हुआ तो कनपटी पड़ताल दूंगा।

इस वीडियो के सामने आने के बाद पुलिस में इस मामले की शिकायत की और एफआईआर दर्ज करवाई। पुलिस इस मामले को लेकर जांच में जुट गई है। सोनू शर्मा निवासी थाटीपुर ग्वालियर की शिकायत पर पुलिस ने आरोपित के खिलाफ शिकायत दर्ज की है। शख्स वीडियो में महंत को जान से मारने की धमकी दे रहा है। जो वीडियो सामने आया है वो करीब 2 मिनट 27 सेकेंड का है। वीडियो में एक साथ 3 से 4 लोग दिख रहे हैं जो पंडोखर महाराज का नाम लेकर उन्हें जान से मारने की धमकी दे रहे हैं।

जानकारी के मुताबिक, सोनू शर्मा ने आरोपित के विरुद्ध पंडोखर थाने में वीडियो सहित आवेदन दिया। पंडोखर थाना प्रभारी अजय अंबे ने बताया कि वायरल वीडियो भांडेर का है। जांच में ये पता लगा है कि जो शख्स धमकी दे रहा है उसका नाम महेश सेन, जो कि भिंड निवासी है। अभी इस मामले को लेकर जांच की जा रही हैं जल्द ही खुलासा किया जाएगा। इस मामले को लेकर महंत गुरुशरण महाराज का कहना है कि मुझे इन धमकियों से डर नहीं लगता।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button