छत्‍तीसगढ़ की कानून-व्‍यवस्‍था को लेकर सियासी वार, भाजपा बोली- हर अपराध के पीछे कांग्रेस का हाथ

छत्‍तीसगढ़ में अपराध को लेकर राजनीतिक तनाव बढ़ गया है। भाजपा ने प्रदेश में बढ़ते अपराध और अराजकता के लिए कांग्रेस को जिम्मेदार ठहराया है। कांग्रेस ने भाजपा के आरोपों का जवाब देते हुए कहा कि प्रदेश में हत्या और गोलीबारी की घटनाएं बढ़ रही हैं, जिससे सरकार की नाकामी उजागर होती है।

रायपुर। छत्‍तीसगढ़ में अपराध को लेकर सियासत तेज हो गई है। भाजपा ने प्रदेश में बढ़ते अपराध, तनाव और अराजकता के लिए कांग्रेस को जिम्मेदार ठहराया है। भाजपा कार्यालय एकात्म परिसर में पत्रकारों से चर्चा में भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव ने आरोप लगाया कि प्रदेश में जहां भी अपराध और तनाव जैसी स्थिति उत्पन्न हो रही है, उसकी जड़ में कांग्रेस

कांग्रेस जानबूझकर छत्तीसगढ़ को आग में झोंकना चाहती है। इसलिए पहले ख़ुद अपराध को अंजाम देती है, षड्यंत्र रचती है और फिर उस मुद्दे पर सरकार को घेरने में उसके बड़े नेता लग जाते हैं। ये कांग्रेस की राष्ट्रीय स्तर पर तय हुई साज़िश के तहत हो रहा है कि समूचे देश-प्रदेश को अराजकता में धकेल दो, फिर चुनी हुई सरकारों को अस्थिर करो। भय और आतंक का वातावरण निर्माण करो। इसी साजिश की कड़ी में छत्तीसगढ़ में भी हर आतंक और अपराध के पीछे कांग्रेस का ही खूनी पंजा है।

 

Share This Article
Leave a review