11th March 2026
छत्तीसगढ़न्यूज़

गौमांस तस्करी पर सियासी जंग: कांग्रेस ने भाजपा पर साधा निशाना

रायपुर । छत्तीसगढ़ की राजधानी में गोकशी के मामले ने राजनीतिक गर्मी बढ़ा दी है। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव और नगरीय निकाय चुनाव से पहले इस मुद्दे को लेकर पक्ष और विपक्ष के बीच तीखा आरोप-प्रत्यारोप चल रहा है।

पहले मामले में यह दावा किया गया था कि गोकशी के आरोपियों का कांग्रेस से संबंध है। इसके बाद कांग्रेस ने पलटवार करते हुए आरोपी का भाजपा कनेक्शन उजागर किया। कांग्रेस ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर तस्वीर साझा करते हुए दावा किया कि गोकशी के आरोपी भाजपा नेताओं के करीब हैं।

कांग्रेस का भाजपा पर हमला
छत्तीसगढ़ कांग्रेस ने सोशल मीडिया पर दो तस्वीरें पोस्ट कीं। इनमें गोकशी के आरोपी मुंतजिर हैदर पूर्व मंत्री राजेश मूणत और पूर्व सभापति नगर निगम रायपुर प्रफुल्ल विश्वकर्मा के साथ दिखाई दे रहे हैं। कांग्रेस ने लिखा, “लो भाई, राजधानी में हुए गौतस्करी काण्ड का आरोपी निकला भाजपाई। प्रफुल्ल विश्वकर्मा और राजेश मूणत के खास समर्थक मोहम्मद मुंतजिर हैदर ही बेच रहे थे गौमांस।”

Related posts

सिंह, कन्या और धनु राशि वालों के अधूरे काम होंंगे पूरे, धन लाभ के मिलेंगे मौके

Aapki Aawaz

क्‍या आपको भी आते हैं ऐसे सपने? आर्थिक स्थिति पर डालते हैं सीधा असर; जानें इनके मतलब

Aapki Aawaz

लिप्ति में अज्ञात कारणों से फांसी लगाकर किया युवक ने की आत्महत्या, पुलिस मर्ग पंचनामा कर जांच में जुटी

Aapki Aawaz

Leave a Comment