पत्थलगांव की प्रांजल बेहरा का एमबीबीएस हेतु चयन, संस्कार स्कूल का चमका नाम

जगदलपुर मेडिकल कॉलेज में मिला एडमिशन, परिजनों और विद्यालय में खुशी की लहर

रायगढ़। जिले की ख्यातिप्राप्त शैक्षणिक संस्था संस्कार पब्लिक स्कूल की मेधावी छात्रा प्रांजल बेहरा ने NEET परीक्षा में शानदार सफलता अर्जित कर एमबीबीएस में प्रवेश पाया है। उन्हें जगदलपुर मेडिकल कॉलेज में एडमिशन मिला है।

प्रांजल, ग्राम पांगसुआ (तहसील-पत्थलगांव, जिला-जशपुर) निवासी वेदानंद बेहरा एवं बिलास बेहरा की सुपुत्री हैं। वह शुरू से ही मेधावी रही और पढ़ाई के प्रति उसका जुनून कक्षा दर कक्षा और मजबूत होता गया।

संस्थान के मार्गदर्शक रामचन्द्र शर्मा ने बताया कि प्रांजल हॉस्टल में रहकर पढ़ाई करती थी और तभी से उसके चेहरे पर डॉक्टर बनने का आत्मविश्वास झलकता था। आज उसकी सफलता से माता-पिता, पूरा गांव और स्कूल परिवार गौरवान्वित है।

संस्कार पब्लिक स्कूल की प्राचार्या रश्मि शर्मा ने जानकारी दी कि अब तक 25 से अधिक विद्यार्थियों का एमबीबीएस हेतु चयन हुआ है, जिससे विद्यालय और अभिभावकों का मान बढ़ा है।

पिता वेदानंद बेहरा का भावुक वर्सन

“मेरी बेटी का गणित विषय बेहद अच्छा था। लेकिन संस्कार पब्लिक स्कूल के हॉस्टल और वहां के शिक्षकों के मार्गदर्शन ने उसे डॉक्टर बनने का सपना दिया। विशेषकर रामचन्द्र शर्मा जी के प्रेरणादायी शब्दों ने उसकी मेहनत को जुनून में बदल दिया। आज उसकी सफलता देखकर हमें गर्व हो रहा है। हम संस्कार स्कूल और पूरे स्टाफ के प्रति आभार व्यक्त करते हैं।”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button