प्रधानमंत्री मोदी छात्रों के साथ करेंगे संवाद


‘‘परीक्षा पे चर्चा’’ कार्यक्रम के नौंवें संस्करण में ध्यान आत्मविश्वास और सकारात्मक सोच पर

नई दिल्ली / रायपुर । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज 6 फरवरी को ‘‘परीक्षा पे चर्चा’’ कार्यक्रम के नौंवें संस्करण में देशभर के छात्रों, अभिभावकों और शिक्षकों के साथ संवाद करेंगे। इस कार्यक्रम का उद्देश्य परीक्षा के दौरान छात्रों में होने वाले तनाव को कम करना, सकारात्मक सोच को बढ़ावा देना और विद्यार्थियों में आत्मविश्वास विकसित करना है।

छत्तीसगढ़ के छात्रों को भी मिली पहचान

इस वर्ष छत्तीसगढ़ के दुर्ग स्थित पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय की अदिति उपाध्याय और ख्याति साहू को भी इस कार्यक्रम में शामिल होने का अवसर मिला है। ये छात्र ‘‘परीक्षा पे चर्चा’’ के माध्यम से प्रधानमंत्री के साथ सीधे संवाद में भाग लेंगे और अनुभव साझा करेंगे।

उद्देश्य और महत्व

प्रधानमंत्री इस संवाद कार्यक्रम के जरिए परीक्षा की तैयारी में आने वाले मानसिक दबाव और चुनौतियों पर छात्रों को मार्गदर्शन देंगे। कार्यक्रम में छात्रों और अभिभावकों को सकारात्मक सोच अपनाने और आत्मविश्वास के साथ परीक्षा देने के लिए प्रेरित किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button