होटल ट्रिनिटी के सनराइज स्पा में देह व्यापार का पर्दाफाश, संचालक व मैनेजर गिरफ्तार

रायगढ़, 10 फरवरी।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शशि मोहन सिंह के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अनिल सोनी के मार्गदर्शन में रायगढ़ पुलिस द्वारा देह व्यापार के विरुद्ध सख्त कार्रवाई जारी है। इसी कड़ी में होटल ट्रिनिटी की सातवीं मंजिल पर संचालित सनराइज स्पा एंड सैलून में अवैध देह व्यापार का खुलासा किया गया है।

🔴 प्लानिंग के साथ की गई रेड

नगर पुलिस अधीक्षक मयंक मिश्रा के नेतृत्व में थाना कोतवाली एवं साइबर सेल की संयुक्त टीम ने 9 फरवरी की शाम करीब 7:30 बजे योजनाबद्ध तरीके से दबिश दी। पुलिस ने पहले एक पाइंटर को ग्राहक बनाकर स्पा सेंटर भेजा। संकेत मिलते ही टीम ने होटल में छापा मारा।

🔴 तीन महिलाएं मिलीं, आपत्तिजनक सामग्री बरामद

छापेमारी के दौरान स्पा सेंटर के तीन अलग-अलग कमरों में तीन महिलाएं पाई गईं। महिला पुलिसकर्मियों द्वारा तलाशी लेकर आपत्तिजनक सामग्री जब्त की गई।

🔴 संचालक ने कबूला जुर्म

पूछताछ में स्पा संचालक विनयकांत बरगट ने स्वीकार किया कि ग्राहकों को आकर्षित करने के लिए लड़कियां उपलब्ध कराई जाती थीं। वहीं होटल मैनेजर देवेन्द्र सिंह की भूमिका भी सामने आने पर उसे भी गिरफ्तार किया गया।

🔴 जब्त सामग्री

पुलिस ने मौके से—

ओप्पो रेनो 11 प्रो 5G मोबाइल

₹6,000 नकद (पाइंटर द्वारा दी गई रकम)

स्पा से जुड़े दस्तावेज

ग्राहकों का रजिस्टर

वर्ष 2024 से किरायानामा

आपत्तिजनक सामग्री
जप्त की है।


⚖️ पीटा एक्ट के तहत मामला दर्ज

आरोपियों के विरुद्ध थाना कोतवाली में अपराध क्रमांक 36/2026 के तहत अनैतिक देह व्यापार (पीटा) अधिनियम की धारा 3, 4, 5 व 7 में मामला दर्ज कर वैधानिक कार्रवाई की गई है।

👤 गिरफ्तार आरोपी

1. विनयकांत बरगट (43 वर्ष), निवासी दुर्ग, हाल मुकाम होटल ट्रिनिटी, रायगढ़


2. देवेन्द्र सिंह (48 वर्ष), निवासी बीडपारा, रायगढ़



🗣️ एसएसपी शशि मोहन सिंह का सख्त संदेश

> “रायगढ़ जिले में देह व्यापार, जुआ-सट्टा और अवैध गतिविधियों को किसी भी कीमत पर पनपने नहीं दिया जाएगा। ऐसे मामलों में कठोर कार्रवाई लगातार जारी रहेगी।”


👮 टीम की अहम भूमिका

इस कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक सुखनंदन पटेल, उपनिरीक्षक ऐनु देवांगन, सहायक उपनिरीक्षक कोसो सिंह जगत, महिला प्रधान आरक्षक बसंती खुंटे, प्रधान आरक्षक राजेश पटेल, आरक्षक रविंद्र गुप्ता, विक्रम सिंह, जितेंद्र दुबे, मुरली पटेल, भगवती रत्नाकर एवं महिला आरक्षक प्रतीक्षा मिंज की महत्वपूर्ण भूमिका रही।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button