PUBG इंडिया ने किया प्री-रजिस्ट्रेशन डेट का एलान, जानें कब और कैसे करें रजिस्ट्रेशन

नई दिल्ली: PUBG Mobile के हिंदुस्तान में लाखों दीवानें हैं, जिन्हें इस गेम की वापसी का बेसब्री से इंतजार है. इन लाखों लोगों का इंतजार अब काफी जल्द खत्म होने वाला है. ये गेम अब नए अवतार Battlegrounds Mobile India के नाम से इंडिया में वापसी करने जा रहा है. दक्षिण कोरियाई गेम डेवलपर्स कंपनी Krafton ने Battlegrounds Mobile India के प्री-रजिस्ट्रेशन की तारीख की घोषणा कर दी है.

गेम के लिए प्री-रजिस्ट्रेशन 18 मई को गूगल प्ले स्टोर पर लाइव होगा. गेम कब रिलीज़ होगा, इसको लेकर अभी कोई जानकारी नहीं दी गई है. किन्तु प्री-रजिस्ट्रेशन लिंक लाइव होने के बाद यह जल्द ही लॉन्च हो सकता है. यह भी स्पष्ट नहीं किया गया है कि गेम iOS पर कब रिलीज होगा. कंपनी ने एक प्रेस विज्ञप्ति में कहा कि प्री-रजिस्ट्रेशन करने वाले फैंस स्पेसिफिक रिवॉर्ड्स के लिए क्लेम कर सकेंगे.

ये रिवॉर्ड्स सिर्फ इंडियन प्लेयर्स के लिए ही होंगे. प्री-रजिस्टर करने के लिए यूजर्स को गूगल प्ले स्टोर पर जाकर “प्री-रजिस्टर” बटन पर क्लिक करना होगा. गेम लॉन्च होने पर क्लेम करने के लिए रिवॉर्ड अपने आप उपलब्ध हो जाएंगे. पबजी मोबाइल की तरह ही यह गेम भी तमाम यूजर्स के लिए खेलने मुफ्त होगा. कंपनी ने कहा है कि इस बार डेटा सिक्योरिटी और प्राइवेसी का इस बार खास ध्यान रखा गया है. 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button