रायपुर: कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग ने भर्ती शुरू की है। इसके लिए मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी रायपुर के दफ्तर जाकर इंटरव्यू में शामिल होना होगा। अस्थाई पदों पर एपिडेमिक डिजीज एक्ट 1987 के तहत कोरोनावायरस नियंत्रण के लिए 6 महीने के लिए भर्ती की जा रही है। इसमें 202 मेडिकल और नॉन मेडिकल स्टाफ की भर्ती की जाएगी जो आने वाले दिनों में रायपुर और आसपास के इलाकों में कोविड-19 ड्यूटी में अपनी भूमिका निभाएंगे। राजधानी में सरकारी विभाग में कोरोनावायरस की वजह से नई भर्तियां की जा रही है। यह भर्तियां अस्थाई तौर पर होंगी, मगर स्वास्थ्य सेवाओं से जुड़े बेरोजगार युवाओं के लिए एक बड़ा अवसर साबित हो सकती है। रायपुर का स्वास्थ्य विभाग 202 पदों पर भर्ती कर रहा है । इसमें 9000 से लेकर 200000 तक की सैलरी वाली जॉब है। इसमें मेडिकल ऑफिसर, लैब टेक्नीशियन, डॉक्टर, सिक्योरिटी गार्ड, नर्सिंग स्टाफ, हॉस्पिटल मैनेजर, डेंटिस्ट, स्टोर इंचार्ज कम फार्मासिस्ट, हाउस-कीपिंग सुपरवाइजर, ऑक्सीजन टेक्नीशियन, टेलीफोन ऑपरेटर, जैसे पद शामिल है। एज कैटेगरी 18 से 64 साल तक रखी गई है। इंटरव्यू में शामिल होने के लिए अपने शैक्षणिक प्रमाण पत्र बायोडाटा साथ लेकर मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी रायपुर के घड़ी चौक स्थित दफ्तर जाना होगा। 10वीं पास से लेकर MBBS और MD की शिक्षा हासिल कर चुके कैंडिडेट इन पदों के लिए आवेदन कर सकते हैं।
Read Next
4 days ago
होर्मुज जलडमरूमध्य संकट: भारत के पास 25 दिन का तेल और ईंधन स्टॉक
4 days ago
टी20 विश्व कप 2026: सेमीफाइनल मुकाबलों पर टिकी दुनिया की नजर, दिग्गजों ने की फाइनल की भविष्यवाणी
4 days ago
विकसित भारत युवा संसद 2026 का आयोजन पीजी कॉलेज बेमेतरा में 6 मार्च को होगा
4 days ago
पीजी कॉलेज में पद्मश्री डॉ सुरेंद्र दुबे की स्मृति में कवि सम्मेलन और गज़ल संध्या का आयोजन
4 days ago
ईरान पर अमेरिका-इजरायल के हमले के बाद मिडिल ईस्ट में तनाव, अयातुल्ला अली खामेनेई की मौत
4 days ago
वेस्टइंडीज और जिम्बाब्वे की क्रिकेट टीम भारत में फंसी, ईरान-इजराइल जंग से प्रभावित अंतरराष्ट्रीय उड़ानें
5 days ago
शिक्षा क्रांति की तैयारी! CM साय बोले – अब हर स्कूल में मिलेगा बेहतर शिक्षक
5 days ago
असम में विधानसभा चुनाव से पहले पुलिस महकमे में बड़ा फेरबदल
5 days ago
रायपुर में होली पर हाई अलर्ट: 3000 जवान तैनात, ड्रोन से होगी आसमान से निगरानी
5 days ago




