
शशि गुप्ता आपकी आवाज पुसौर
पुसौर के इंद्रप्रस्थ स्टेडियम में आयोजित महिला खेलकूद प्रतियोगिता पर गंभीर सवाल उठ रहे हैं। शासन के स्पष्ट निर्देशों के बावजूद 18 से 35 वर्ष आयु वर्ग की एक भी महिला खिलाड़ी प्रतियोगिता में शामिल नहीं हुई। आयोजन केवल 9 से 18 वर्ष की बालिकाओं तक सीमित रह गया।
युवा एवं खेल कल्याण विभाग रायगढ़ के आदेश (31.12.2026) के तहत प्रतियोगिता आयोजित की गई थी। बीईओ और जनपद सीईओ द्वारा पंचायत स्तर पर पंजीयन के आदेश भी जारी किए गए, लेकिन न तो जागरूकता अभियान चला और न ही फॉलोअप हुआ।
एथलेटिक्स, खो-खो, हॉकी, वॉलीबॉल, बैडमिंटन सहित कई खेलों के बावजूद महिलाओं की भागीदारी शून्य रही। यह स्थिति अधिकारियों की निष्क्रियता और उदासीनता को उजागर करती है। अब सवाल यह है कि क्या जिला प्रशासन इस लापरवाही पर जवाबदेही तय करेगा या महिला सशक्तिकरण सिर्फ कागजों तक सीमित रहेगा।




