छत्तीसगढ़देश विदेश

रायगढ़ माटीपुत्र कर्नल विप्लव त्रिपाठी व उनके परिजनों के सर्वोच्च बलिदान का सदैव ऋणी रहेगा देश – संजय अग्रवाल, एनआर ग्रुप,

देश व समाज के लिए जीने-मरने का जज़्बा त्रिपाठी परिवार के खून में शामिल हैं..

रायगढ़ – छत्तीसगढ़ राज्य के दूसरे सबसे बड़े औद्योगिक इकाई एनआर ग्रुप के चेयरमैन संजय अग्रवाल ने रायगढ़ माटीपुत्र व असम राइफल्स 46 के कंमाडिंग ऑफिसर कर्नल विप्लव त्रिपाठी (बुलु), उनकी पत्नी अनुजा व उनके मासूम पुत्र अबीर की शहादत पर गहरा शोक व्यक्त किया है और कहा कि उनकी गहरी संवेदना शोक संतप्त परिवार के साथ हैं।

आगे श्री अग्रवाल ने देश के लिए अपना सर्वस्व न्योछावर कर देने वाले रायगढ़ के महान बलिदानी त्रिपाठी परिवार को एनआर समूह की ओर से भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा कि रायगढ़ माटीपुत्र कर्नल विप्लव त्रिपाठी व उनके परिवार की शहादत को न सिर्फ हमारा रायगढ़ जिला बल्कि पूरा हिंदुस्तान सदैव याद रखेगा। जारी विज्ञप्ति में श्री अग्रवाल ने कहा कि रायगढ़ महतारी के वीर सपूत कर्नल विप्लव ने जिस तरह से देश की मिट्टी के सम्मान व अखण्डता की रक्षा के लिए अपनी व अपने पूरे परिवार की कुर्बानी दी हैं उसके लिए देश सदैव उनका व उनके पूरे परिवार का ऋणी रहेगा।

आगे श्री अग्रवाल ने यह भी कहा कि रायगढ़ का त्रिपाठी परिवार सदा देश व समाज के लिए समर्पित रहा है।शहर विप्लव के दादा स्वर्गीय किशोरी मोहन त्रिपाठी महान स्वतंत्रता संग्राम सेनानी रहे। गाँधी जी के साथ आजादी आंदोलन में सहभागिता निभाने वाले किशोरी मोहन त्रिपाठी जी संविधान निर्मात्री सभा के सदस्य थे और रायगढ़ जिलें के पहले मनोनीत साँसद भी रहे। देश के लिए जीने मरने का जज्बा विप्लव ने अपने दादा के जीवन से ही सीखा। विप्लव के छोटे भाई अनय त्रिपाठी भी भारतीय सेना में बतौर मेजर सेवा दे रहें हैं तो पिता बीतें पाँच दशकों से जिले के सबसे पुराने व भरोसेमंद दैनिक अखबार ‘बयार’ का प्रकाशन कर सामाजिक, राजनीतिक व प्रशासनिक विषमताओं के खिलाफ आवाज़ बुलंद कर रहे हैं। देश व समाज के लिए जीने-मरने का जब्ज़ा त्रिपाठी परिवार के खून में शामिल हैं। मैं इस दुःखद घड़ी में ईश्वर से प्रार्थना करता हूँ कि शोक संतप्त परिवार को इस असीम दुःख को सहन करने की शक्ति दे और शहीद आत्माओं को अपने श्री चरणों मे स्थान दे।

Show More

आप की आवाज़ न्यूज़ डेस्क

EDITORIAL TEAM
Back to top button