छत्तीसगढ़न्यूज़रायगढ़

रायगढ़ ब्रेकिंग,किरोड़ीमल नगर में BJP का पूर्व पार्षद सहित लगभग 100 के करीब लोगों ने कांग्रेस में हुए शामिल, क्या कहा पूर्व पार्षद ने….?

दो दिन पहले बदला राजनीतिक समीकरण, उमेश पटेल की मौजूदगी में हुआ कांग्रेस प्रवेश

किरोड़ीमल नगर: नगरीय निकाय चुनाव जैसे-जैसे नजदीक आ रहे हैं, जिले में राजनीतिक समीकरण तेजी से बदलते नजर आ रहे हैं। जहां एक ओर भाजपा को जिले में मजबूत स्थिति में बताया जा रहा है, वहीं किरोड़ीमल नगर पंचायत में स्थिति बिल्कुल अलग दिख रही है।

कांग्रेस कार्यालय में हुआ सामूहिक प्रवेश:
चुनाव से ठीक दो दिन पहले किरोड़ीमल नगर के कांग्रेस कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम के दौरान भाजपा के पूर्व पार्षद समेत 100 से अधिक लोगों ने कांग्रेस का दामन थाम लिया। इस मौके पर पूर्व मंत्री एवं खरसिया विधायक उमेश पटेल की उपस्थिति में सभी नए सदस्यों का पार्टी में स्वागत किया गया।

नेताओं ने किया स्वागत:
कांग्रेस में शामिल होने वालों को पार्टी का गमछा और टोपी पहनाकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर विधायक प्रतिनिधि विकास शर्मा, राजेश यादव माधव और मनीष शर्मा के नेतृत्व में सामूहिक रूप से कांग्रेस प्रवेश किया गया। कार्यक्रम में कांग्रेस के वरिष्ठ नेता लक्ष्मी नारायण पटेल ने नए सदस्यों का स्वागत करते हुए पार्टी की रीति-नीति और योजनाओं के प्रचार-प्रसार पर बल दिया।

विकास कार्यों से प्रभावित होकर लिया फैसला:
नए सदस्यों ने कहा कि वे कांग्रेस की विकासपरक नीतियों और उमेश पटेल के जनहितकारी कार्यों से प्रभावित होकर पार्टी में शामिल हुए हैं। खास बात यह रही कि कांग्रेस में प्रवेश करने वालों में युवाओं की संख्या अधिक थी, जिससे कांग्रेस के प्रति युवाओं के बढ़ते रुझान का संकेत मिलता है।

Show More
Back to top button