छत्तीसगढ़रायगढ़

रायगढ़: मां दुर्गा के दरबार में निकला बम्पर उपहार का भव्य ड्रॉ, छयांक राठिया को मिली सोनेट कार

रायगढ़। दक्षिण चक्रधर अतरमुड़ा स्थित अंबेडकर चौक में आयोजित श्री श्री दुर्गा पूजा उत्सव 2026 के तहत मां का बम्पर उपहार ड्रॉ उत्साहपूर्ण माहौल में संपन्न हुआ। खुले मंच पर आयोजित इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में श्रद्धालु और क्षेत्रवासी मौजूद रहे। ड्रॉ के माध्यम से कुल 101 विजेताओं की घोषणा की गई। सबसे बड़े पुरस्कार के रूप में Kia सोनेट कार छयांक राठिया के नाम निकली।

बम्पर उपहार ड्रॉ की मुख्य कार के साथ समिति सदस्य
बम्पर उपहार ड्रॉ में कार के साथ समिति सदस्य

छयांक राठिया को कार, अर्पिता डनसेना के नाम बुलेट

ड्रॉ के प्रमुख पुरस्कारों में सोनेट कार छयांक राठिया को मिली। बुलेट मोटरसाइकिल का पुरस्कार अर्पिता डनसेना के नाम रहा, जबकि आईफोन का पुरस्कार टॉबी (हिना गोहला) के नाम निकला। पुरस्कारों की घोषणा के साथ ही आयोजन स्थल पर मौजूद लोगों में उत्साह देखने को मिला। विजेताओं को मंच पर बुलाकर पुरस्कार प्रदान किए गए।

बुलेट पुरस्कार वितरण का दृश्य
बुलेट पुरस्कार विजेता को सौंपते समिति सदस्य

101 विजेताओं के लिए रखे गए अलग-अलग पुरस्कार

आयोजन में बड़े पुरस्कारों के साथ ही इलेक्ट्रिक स्कूटी, फ्रिज, वॉशिंग मशीन, स्मार्ट टीवी, रेंजर साइकिल, मिक्सर- जूसर और इंडक्शन कुकटॉप जैसे उपहार भी शामिल रहे। पुरस्कार क्रमांक 7 से 101 तक अलग-अलग श्रेणियों में विजेताओं का चयन किया गया। समिति की ओर से सभी विजेताओं को उनके कूपन के आधार पर पुरस्कार प्राप्त करने की प्रक्रिया पूरी करने के लिए कहा गया है।

कार की चाबी सौंपने का समारोह
कार की चाबी सौंपने का समारोह
इलेक्ट्रिक स्कूटी पुरस्कार वितरण
इलेक्ट्रिक स्कूटी पुरस्कार प्राप्त करती विजेता
मिक्सर ग्राइंडर पुरस्कार वितरण
मिक्सर-ग्राइंडर पुरस्कार वितरण
वॉशिंग मशीन पुरस्कार प्राप्त करते विजेता
वॉशिंग मशीन पुरस्कार प्राप्त करते विजेता
साइकिल पुरस्कार प्राप्त करतीं विजेता
स्मार्ट टीवी पुरस्कार वितरण।
स्मार्ट टीवी पुरस्कार प्राप्त करते विजेता
साइकिल पुरस्कार प्राप्त करतीं विजेता

समिति पदाधिकारियों की निगरानी में हुआ ड्रॉ

दुर्गा पूजा उत्सव 2026 में बम्पर उपहार ड्रॉ का मंचीय कार्यक्रम
दुर्गा पूजा उत्सव 2026 के दौरान आयोजित मंचीय कार्यक्रम

ड्रॉ की पूरी प्रक्रिया आशीष ताम्रकार, राजेश त्रिपाठी, हेमंत सहित समिति के पदाधिकारियों और सदस्यों की निगरानी में संपन्न कराई गई। मंचीय कार्यक्रम के दौरान अतिथियों और आयोजन से जुड़े लोगों की मौजूदगी रही। समिति ने आयोजन को सफल बनाने में सहयोग देने वाले सभी लोगों, सहयोगी संस्थानों, दुकानदारों, स्वयंसेवकों और प्रशासन के प्रति आभार जताया।

आशीष ताम्रकार ने सभी पुरस्कार विजेताओं से अपील की कि वे अपना कूपन सुरक्षित रखते हुए समिति कार्यालय से संपर्क करें, ताकि सत्यापन के बाद पुरस्कार प्राप्त करने की प्रक्रिया पूरी की जा सके।

Show More
भीम तिवारी

भीम तिवारी

प्रधान संपादक
Back to top button