छत्तीसगढ़रायगढ़

रायगढ़ में इनरव्हील क्लब ने आंगनबाड़ी के बच्चों के साथ मनाया बाल दिवस

रायगढ़। बाल दिवस के अवसर पर इनरव्हील क्लब ऑफ रायगढ़ सेंट्रल ने वार्ड क्रमांक 17 स्थित आंगनबाड़ी केंद्र में बच्चों के साथ खुशियां साझा कीं। क्लब की ओर से आयोजित कार्यक्रम में बच्चों को खाद्य सामग्री और मिठाइयां वितरित की गईं।

बच्चों को बांटे फल, बिस्किट और मिठाइयां

कार्यक्रम में क्लब की अध्यक्ष और कोषाध्यक्ष सहित क्लब की अन्य सदस्य मौजूद रहीं। आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने भी आयोजन में सहयोग किया। इस दौरान बच्चों को मिक्चर, बिस्किट, टॉफियां, चॉकलेट, आइसक्रीम, फल और मिठाइयां दी गईं। उपहार और खाद्य सामग्री पाकर बच्चों में उत्साह देखने को मिला।

बच्चों के साथ खुशियां बांटने का संदेश

क्लब की अध्यक्ष ने कहा कि बच्चे देश का भविष्य हैं। उनके चेहरों पर मुस्कान लाना और उन्हें स्नेह व प्रोत्साहन देना समाज की साझा जिम्मेदारी है। बाल दिवस बच्चों के साथ खुशियां बांटने और उनके बेहतर भविष्य की कामना करने का अवसर है।

कार्यक्रम के अंत में इनरव्हील क्लब ऑफ रायगढ़ सेंट्रल की सदस्यों ने बच्चों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की और सामाजिक सरोकारों से जुड़े कार्यों में सक्रिय भागीदारी जारी रखने की बात कही।

Show More
भीम तिवारी

भीम तिवारी

प्रधान संपादक
Back to top button