छत्तीसगढ़न्यूज़

रसोई गैस हुई महंगी; उज्ज्वला योजना वाले सिलेंडर के भी दाम बढ़े

नवरात्रि दिवाली मोबाइल मेगा ऑफर
श्री पारस कलेक्शन दिवाली धमाका
1795435532630

नई दिल्ली /रायपुर : केंद्र सरकार ने एलपीजी गैस सिलेंडर की कीमतों मे बढ़ोतरी करने का एलान कर दिया है। सिलेंडर की कीमतों में 50 रुपये बढ़ोतरी की गई है। इससे पहले सरकार ने पेट्रोल-डीजल की एक्साइज ड्यूटी में बढ़ोतरी करने का फैसला किया है। मंगलवार 8 अप्रैल से एलपीजी की कीमतों में 50 रुपये प्रति सिलेंडर की कीमतों में एलपीजी गैस सिलेंडर की कीमतों में आज से बढ़ोतरी हुई है
उज्ज्वला योजना वाले सिलेंडर के दाम 550 रुपये हुए।
केंद्रीय मंत्री ने बताया फैसले के पीछे का उद्देश्य।
सरकार ने बताया कि 8 अप्रैल से बढ़ी हुई कीमतें लागू होगी।
डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। केंद्र सरकार ने एलपीजी गैस सिलेंडर की कीमतों में  (07 अप्रैल) बढ़ोतरी करने का फैसला कर दिया है। सिलेंडर की कीमतों में 50 रुपये बढ़ोतरी की गई है। केंद्रीय पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने यह जानकारी दी है।
सरकार की अधिसूचना के मुताबिक, मंगलवार, 8 अप्रैल से एलपीजी की कीमतों में 50 रुपये प्रति सिलेंडर की कीमतों में बढ़ोतरी होगी। इससे पहले सरकार ने पेट्रोल-डीजल की एक्साइज ड्यूटी में बढ़ोतरी करने का फैसला किया है।
पीएमयूवाई लाभार्थियों को जो सिलेंडर अब तक 500 रुपये में मिल रहे थे, वो अब 550 रुपये में मिलेंगे। वहीं, गैर लाभार्थियों को मिलने वाली सिलेंडर गैस की कीमत 803 रुपये से बढ़कर 853 रुपये हो जाएगी।
अब सिलेंडर गैस की कीमत 853 रुपये हो गई

केंद्रीय पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने कहा, “एलपीजी के प्रति सिलेंडर की कीमत 50 रुपये बढ़ेगी। 500 से यह 550 (पीएमयूवाई लाभार्थियों के लिए) हो जाएगी और अन्य के लिए यह 803 रुपये से बढ़कर 853 रुपये हो जाएगी। यह एक ऐसा कदम है जिसकी हम आगे चलकर समीक्षा करेंगे।
केंद्रीय मंत्री ने आगे कहा,”हम हर 2-3 सप्ताह में इसकी समीक्षा करते हैं। इसलिए, आपने जो उत्पाद शुल्क में वृद्धि देखी है, उसका बोझ पेट्रोल और डीजल पर उपभोक्ताओं पर नहीं पड़ेगा। उस उत्पाद शुल्क वृद्धि का उद्देश्य तेल विपणन कंपनियों को 43,000 करोड़ रुपये की भरपाई करना है, जो उन्हें गैस के हिस्से पर हुए नुकसान के रूप में हुआ है।”

Show More
Bhimsen Tiwari

Bhimsen Tiwari

Editor-in-Chief

भीमसेन तिवारी पिछले 15 वर्षों से पत्रकारिता, प्रिंट मीडिया और विज्ञापन के क्षेत्र में सक्रिय हैं। समाचार संकलन, संपादन और रिपोर्टिंग का व्यापक अनुभव रखने वाले भीमसेन तिवारी तथ्यात्मक, निष्पक्ष और जनसरोकारों से जुड़ी पत्रकारिता के पक्षधर हैं। वर्तमान में वे 'आपकी आवाज़' (aapkiaawaz.net) के...

Back to top button