महिला कर्मचारी के साथ कार में आपत्तिजनक हालत में पकड़े गए थे डीईओ.. अब किए गए सस्पेंड.. युवक ने कैद कर ली थी वीडियो

रायपुर, छत्तीसगढ़। महासमुंद के प्रभारी जिला शिक्षा अधिकारी परस राम चंद्राकर को विभाग ने सस्पेंड कर दिया गया है। दो महीने पहले परस राम चंद्राकर का महिला कर्मचारी के साथ कार में अश्लील हरकत करते हुए वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हुआ था।

कार के शीशे में छत्तीसगढ़ शासन का पोस्टर भी लगा हुआ था। वीडियो वायरल होने के बाद विभागीय अधिकारियों ने जांच की और गुरुवार 20 जनवरी को परसराम के निलंबन का आदेश जारी कर दिया है।

स्कूल शिक्षा विभाग के अधिकारियों के वायरल वीडियो युवक ने बनाया था। विभागीय सूत्र बताते है कि चंद्राकर का विभाग की महिला से संबंध थे। वे उनको घुमाते-फिराते थे, इस बात की चर्चा विभागीय अधिकारी-कर्मचारियों को भी थी।

वीडियो वायरल होने के बाद मामला जगजाहिर हुआ और अफसरों ने कार्रवाई कर दी। वायरल वीडियो में जिस गाड़ी का जिक्र है, वो परसराम चंद्राकर के नाम पर ही रजिस्टर है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button