
पटना: सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं के लिए नौकरी पाने का सुनहरा अवसर आया है। दरसअल बिहार सरकार ने कम्युनिटी हेल्थ ऑफिसर पद पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी किया है।
जारी नोटिफिकेशन के अनुसार भर्ती 4050 पदों पर होनी है। रिक्त पदों पर आवेदन के लिए अभ्यर्थियों की शैक्षणिक योग्यता बीएससी में स्नातक पास तय की गई है। वहीं, इच्छुक उम्मीदवार को 3 मार्च तक का समय दिया गया है।
रिक्त पदों का विवरण
- सामान्य- 936
- सामान्य (महिला)- 499
- MBC- 556
- MBC (महिला)- 238
- बीसी- 276
- बीसी (महिला)- 143
- एससी- 692
- एससी (महिला)- 214
- एसटी- 24
- एसटी (महिला)- 11
- डब्लूबीसी- 104
- EWS- 250
- EWS (महिला)- 107
कैसे भरें फॉर्म
- सबसे पहले आपको अधिकारिक वेबसाइट statehealthsocietybihar.org पर विजिट करना होगा
- यहां आपको IMPORTANT EVENTS AND DATES के लिंक पर क्लिक करना होगा
- अब यहां Bihar State Health Society SHSB Community Health Officer CHO Recruitment 2022 Online Form के लिंक पर जाना होगा
- अब आपको रजिस्ट्रेशन के लिंक पर क्लिक करना होगा
- वहीं मांगी गई जानकारी भरकर रजिस्ट्रेशन करना होगा और इसके बाद आप एप्लीकेशन फॉर्म भरें




