न्यूज़रायगढ़

Raigarh News : पर्यावरण संरक्षण के लिए सेवा निवृत शिक्षक ने विधिवत पूजा पाठ कर रोपे पौधे

नवरात्रि दिवाली मोबाइल मेगा ऑफर
श्री पारस कलेक्शन दिवाली धमाका
1795435532630

Raigarh News : रायगढ़। जिला मुख्यालय से कुछ किलोमीटर की दूरी पर एक पर्यावरण प्रेमी व किसान ने पर्यावरण संरक्षण और पेड़ बचाने की नीयत से अपने खेत में धान और अन्य फसल उगाने के वजह फलदार वृक्षों का विधिवत पूजा पाठ कर रोपण किया। विदित हो कि किसान पहले से शिक्षक थे जो की सेवा समाप्त होने के बाद एक सराहनीय कार्य कर रहे है।

क्या कहा सेवानिवृत्त शिक्षक ने 

Raigarh News : पर्यावरण संरक्षण में मदद तो मिलेगी ही आर्थिक रूप से सुदृढ़ हो सकेगा किसान इसलिए किया है मैने फलदार वृक्षों का रोपण। ये बात रायगढ़ पूर्वी अंचल के ग्राम महापल्ली के सेवा निवृत शिक्षक भोगीलाल भोय है जिन्होंने लगभग डेढ़ एकड़ निजी जमीन पर विभिन्न प्रकार के फलदार वृक्ष जैसे आम, लीची ,नींबू संतरा ,मुसंबी , चीकू आदि प्रजाति को रोपा है और अधिकतर पेड़ फल भी देने लगे है। आज विश्व पर्यावरण दिवस पर वे आम जन को यह संदेश देने के लिए एक कार्य किये जो कि उनका कहना है कि वृक्ष हमारे मित्र हैं और सभी को निष्ठा पूर्वक सेवा भाव से वृक्ष लगाना चाहिए ताकि पर्यावरण संतुलन बना रहे। उन्होंने आज विधिवत पूजा अर्चना कर शिक्षक व किसान भोगीलाल भोय ने लीची का पेड़ लगाया और नतमस्तक होकर नमन किया। उन्होंने कहा कि अपने बच्चे की तरह अगर इन पौधों का संरक्षण नहीं करेंगे तो वृक्षों में विकास नहीं होगी। सेवा निवृत होने के बाद से भोय गुरुजी अपने इस बगिया में नित्य सेवाए देते हैं और रक्षा बंधन पर्व पर वृक्षों को रक्षासूत्र बांधते हैं।

भीम तिवारी

भीम तिवारी

प्रधान संपादक
Back to top button