कोरोना वायरस महामारी की वजह से हर कोई परेशान है। वहीं, लोग अपने घरों पर रहने को भी मजबूर है, क्योंकि बाहर जाना ऐसे समय में खतरे से खाली नहीं है। अस्पतालों में मरीजों के लिए बेड नहीं है, इसलिए लोगों को अगर इस वायरस को मात देनी है तो उन्हें अपने घर में ही रहना होगा। कोरोना काल होने की वजह से आप अपने घर पर हैं, तो क्या हुआ। कुछ नियम हैं, जिन्हें आपको इस दौरान भी अपनाना चाहिए। इससे आपकी सेहत ही नहीं रिश्ते भी बेहतर हो सकते हैं। तो चलिए जानते हैं इनके बारे में।
सुबह जल्दी उठें
कोरोना काल होने की वजह से कई जगहों पर लॉकडाउन लगा हुआ है। ऐसे में ज्यादातर लोग अपने-अपने घरों पर ही हैं, लेकिन आपको ऐसे समय में भी जल्दी उठना चाहिए, क्योंकि सुबह उठने से दिमाग तंदुरुस्त होता है। साथ ही जल्दी उठने से आप खुद के लिए और अपने परिवार के लिए भी समय निकाल पाएंगे
योग या व्यायाम करें
आप घर पर हैं, और सुबह जल्दी उठ गए हैं, तो आप योग या व्यायाम कर सकते हैं। वैसे भी इस कोरोना काल में खुद को फिट और स्वस्थ रखना बेहद जरूरी है। कम से कम रोजाना आपको सुबह 30 मिनट तक तो व्यायाम या फिर योग करना चाहिए। इससे आपका आलस भी दूर भाग जाएगा।
सुबह उठकर बड़ों को प्राणाम करें
जरूरी है कि हमें बड़ों का आदर करना चाहिए, उनका सम्मान करना चाहिए। रोज सुबह उठने के बाद हमें अपने माता-पिता और घर के बाकी बड़ों का आशीर्वाद लेना चाहिए। उनके पैर छूकर रोजाना आशीर्वाद लेने से हमारा दिन अच्छा जाता है और हमारे रिश्तों में भी मिठास घुली रहती है।
काम के समय काम, घर वालों को भी दे समय
कोरोना काल होने की वजह से आप घर पर हैं, और अगर आपका वर्क फ्रॉम होम चल रहा है तो ऐसे में आपको काम के समय तो काम करना चाहिए। वहीं, जब आपका काम खत्म हो जाए, तो आपको मोबाइल या लैपटॉप में घुसने की जगह अपने घर वालों को समय देना चाहिए। इस कठिन समय में जब आप उनके साथ बैठेंगे और उनसे बात करेंगे, तो इससे उन्हें अच्छा लगेगा और आपको भी।
कक्षा 6 वीं में प्रवेश के लिए चयन परीक्षा 1 मार्च को, जिले में बनाए गए परीक्षा केंद्र
2 hours ago
जेल में कैदियों के लिए वित्तीय साक्षरता शिविर आयोजित
2 hours ago
“ऑपरेशन अंकुश” के तहत जुआ रेड की कार्रवाई— कृष्णापुर डैम के पास जुआ खेलते तीन जुआरी गिरफ्तार
2 hours ago
खाकी पर कलंक : मासूम की मौत का ‘सौदा’ करने वाले SI और ASI गिरफ्तार
3 hours ago
अवैध शराब भट्ठी को हटाने छन्नी साहू के नेतृत्व में क्षेत्रवासियों का विरोध
3 hours ago
भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा गैंदाटोला मंडल के अध्यक्ष बने मोहम्मद वशीम कुरैशी
6 hours ago
इंस्टाग्राम पर 10 करोड़ फॉलोअर्स: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बनाया विश्व रिकॉर्ड
6 hours ago
पीएम मोदी की इजरायल यात्रा का दूसरा दिन, आयरन डोम डील पर टिकी नजरें
6 hours ago
फ्लड लाइट ओपन क्रिकेट टूर्नामेंट का आज होगा भव्य समापन
6 hours ago
आशीष जायसवाल का बड़ा आरोप: माइनिंग विभाग की मिलीभगत से चल रहा है,अवैध रेत का व्यापार,हो रही मौतें,करोड़ो के राजस्व का नुकसान जनता की जेब मे डांका, अधिकारियों पर FIR की मांग