Raigarh News : केंद्रीय औधोगिक सुरक्षा बल ने एन टी पी सी लारा में अग्नि शमन सेवा सप्ताह मनाया

Raigarh News : दिनांक 14.04.2024 को राष्ट्रीय अग्नि शमन सेवा सप्ताह का शुभारंभ के अवसर पर औद्योगिक इकाई एन टी पी सी लारा के अग्निशमन केंद्र में हुआ। अग्नि शमन सेवा सप्ताह के शुभारंभ के अवसर पर मुख्य अतिथि परियोजना के हेड ऑफ प्रोजेक्ट श्री अखिलेश सिंह, उप कमांडेंट श्री महावीर सिंह, सहायक कमांडेंट श्री देवेन्द्र नाथ सिंह, सयंत्र के सभी GM, AGM मौजूद रहे। अग्नि शमन सेवा सप्ताह के शुभारंभ के अवसर पर मुख्य अतिथि, उप कमांडेंट, सहायक कमांडेंट, सभी GM, AGM तथा केऔसुब के सभी अधिकारीगण थे जवानों ने पुष्प अर्पण कर के शहीदों के श्रधांजलि अर्पण किये। यह अग्नि शमन सेवा सप्ताह 14.04.24 से 20.04.24 तक मनाया गया दिनांक 20/4/24 को अग्निशमन सेवा सप्ताह का समापन एन टी पी सी लारा के अग्नि शमन केंद्र में मुख्य अतिथि एच ओ पी एन टी पी सी लारा श्री अखिलेश सिंह की अध्यक्षता में संम्पन हुआ। सहायक कमाण्डेन्ट श्री देवेंद्र नाथ द्वारा सभी अतिथियों का स्वागत किया गया।

 

 

 

Raigarh News :कार्यक्रम के दौरान फायर डेमोस्ट्रेशन भी अग्नि शाखा द्वारा दिखाया गया। कार्यक्रम का संचालन उप निरीक्षक अग्नि एस के त्रिपाठी द्वारा किया गया कार्यक्रम को सभी अधिकारियों द्वारा सराहा गया आग से रोकथाम के लिये लोगो को जागरूक किया गया इस दौरान प्रतियोगिता की गई एवम पुरुस्कार वितरण किया गया इस कार्यक्रम को सफल बनाने में निरीक्षक/ अग्नि नरेंद्र सिंह उप निरी /अग्नि एस के त्रिपाठी उप निरी /कार्य एम एस लकरा सहायक उप निरीक्षक/ कार्य राकेश कुमार पाण्डेय एवम सहायक उप निरीक्षक/ अग्नि एन जे बड़े अन्य अन्य सभी अग्निशमन कर्मियों का विशेष योगदान रहा।

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button