अजय योद्धा लैलूंगा विधायक चक्रधर सिंह का जन्मदिन आज कार्यकताओं में खासा उत्साह

रायगढ़ – हम सभी के जीवन को प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से राजनेता प्रभावित करते हैं साथ ही हर किसी के मन में कहीं न कहीं थोड़ा पॉलिटिकल एंगल जरूर होता है ऐसे में आप अपने प्रिय नेता को जन्मदिन की शायरी या मैसेज भेज कर उनके अच्छे स्वास्थ्य और दीर्घायु की कामना करते हैं अमूमन ऐसा जब होता जब किसी नेता या व्यक्ति के कार्यों से लोग प्रभावित होते हैं इस स्थिति में अपने नेता के जन्मदिन के अवसर को बड़े ही धूम धाम से मनाया जाता है लैलूंगा विधानसभा क्षेत्र के लोकप्रिय विधायक चक्रधर सिंह भी इसी में आते हैं जिनका आज जन्मदिन है। चक्रधर सिंह के जन्मदिन को लेकर कार्यकर्ताओ में खासा उत्साह देखने को मिल रहा है। कहा जा रहा है लैलूंगा विधानसभा क्षेत्र के कई जगहों और ब्लाक स्तर के गांवों में चक्रधर सिंह सिदार का जन्मदिन मनाया जायेगा।

लोकप्रिय शब्द का प्रयोग अक्सर किसी ऐसे व्यक्ति के वर्णन में किया जाता है जिन्होंने अपने कार्यों से लोगो को संतुष्ट करते हुए आम जन में लोकप्रियता बटोरी हो। देश और प्रदेश में ऐसे कई नेता हैं जिन्होंने अपने कार्यों के बदौलत जनता में अच्छी पकड़ बनाई और लोकप्रियता कमाई है। ऐसे नेताओं में विधायक चक्रधर सिंह का नाम भी शुमार है जिन्होंने दिखावा को परे करते हुए जन- जन में लोगो के लिए कार्य किया। चक्रधर सिंह का व्यक्तित्व एक मिलनसार नेता के रूप में माना जाता है ज्ञात हो कि कई वर्षो से चुनाव लड़कर उन्हे राजनीति का अच्छा खासा अनुभव प्राप्त है बताते हैं कि ऐसे लोग उनसे आसानी से जुड़ जाते हैं जिन्होंने जन- जन को केवल सेवा भाव के रूप से देखा है चक्रधर सिंह वह व्यक्तित्व है जिन्होंने अपने जीवन में जन सेवा को लक्ष्य बनाते हुए जन- जन की सेवा के लिए दृढ़ संकल्प लिया है। चक्रधर सिंह सिदार एक ऐसे मजबूत नेता हैं जो कठिन से कठिन परिस्थिति होने पर भी निरंतर आगे चलते रहने के लिए संकल्पित है विधायक चक्रधर सिंह के जमीनी हकीकत से परिचित लोगो का मानना है चक्रधर सिंह अक्सर किसी कार्य का या लक्ष्य बनाकर आगे बढ़ते हैं और कड़ी मेहनत और दृढ़ता के माध्यम से चुनौतियों को दूर करने की क्षमता रखते हैं। चक्रधर सिंह एक ऐसे नेता हैं जिन्होंने अभी तक जीतने भी चुनाव लडे है उन्हे विजय ही प्राप्त हुई है अक्सर देखा जाता है कि ऐसे व्यक्ति बार बार चुनाव जीतते हैं जिन्हे जनता का विशेष आशीर्वाद प्राप्त होता है। किसान परिवार में जन्मे इस नेता ने किसानों की आवाज को सरकार तक हमेशा पहुंचाया है।
इसलिए क्षेत्र में उन्हे किसान नेता भी कहा जाता है छत्तीसगढ़ सरकार में विधायक बनने के बाद उन्होंने किसानों के कार्यों को भी प्राथमिकता दी इसलिए किसानों के बीच भी उन्होंने अच्छी लोकप्रियता हासिल की हुई है। ऐसे जन नेता का आज जन्मदिन है बताया रहा है कि विधायक चक्रधर सिंह के जन्मदिन पर लैलूंगा नगर के साथ- साथ क्षेत्र के कई गांवों में कांग्रेस कार्यकर्ता के द्वारा उनका जन्मदिन मनाया जायेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button