बाल संप्रेक्षण गृह के हितग्राहियों को कम्प्यूटर हार्डवेयर असेम्बलिंग एवं इंस्टॉलेशन कोर्स का दिया जा रहा है प्रशिक्षण


जशपुरनगर 01 जून 2023/जिला प्रशासन के मार्गदर्शन में शासकीय बाल संप्रेक्षण गृह जशपुर के हितग्राहियों को कम्प्यूटर हार्डवेयर असेम्बलिंग एवं इंस्टॉलेशन कोर्स अंतर्गत प्रशिक्षण प्रदाय किया जा रहा है।
जिला कौशल विकास प्राधिकरण के सहायक संचालक ने जानकारी देते हुए बताया कि हितग्राहियों को कम्प्यूटर हार्डवेयर असेम्बलिंग एवं इंस्टॉलेशन कोर्स की अवधि 02 माह की है। कोर्स समाप्ति उपरान्त हितग्राही निजी संस्था में कार्य कर अच्छी आमदनी कर अर्जित सकते हैं या स्वयं का व्यवसाय भी शुरू कर सकते हैं। प्रशिक्षण ले रहे हितग्राहियों में कोर्स को लेकर उत्साह है। हितग्राहियों ने जिला प्रशासन का आभार व्यक्त करते हुए धन्यवाद दिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button