Raigarh News: तेज रफ्तार बाइक सड़क किनारे खड़े ट्रेलर से जा टकराई, युवक की मौके पर हुई मौत..

Raigarh News: रायगढ़: छत्तीसगढ़ के रायगढ़ में शनिवार की रात रायगढ़-हमीरपुर मार्ग पर एक तेज रफ्तार बाइक सड़क किनारे खड़े ट्रेलर से जा टकराई, जिससे घटना स्थल पर ही युवक की मौत हो गई। मामला चक्रधर नगर थाना क्षेत्र का है।

Also Read: IAS Officer Transfer : IAS अधिकारियों के साथ 7 PCS अधिकारियों का हुआ तबादला..

 

मिली जानकारी के अनुसार चक्रधर नगर थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले रायगढ़-हमीरपुर मार्ग के संबलपुर गांव के पास शनिवार की रात करीब साढ़े 8 बजे एक अज्ञात युवक उम्र करीब 30 से 35 साल रायगढ़ की तरफ से हमीरपुर की तरफ जा रहा था।

 

इसी दौरान सड़क किनारे ब्रेक डाउन अवस्था में खड़े ट्रेलर को युवक देख नहीं पाया और सीधे उसमें जा घुसा। इस घटना में युवक के सिर में गंभीर चोट लगने की वजह से घटना स्थल पर ही उसकी मौत हो गई।

Also Read: Aaj Ka Rashifal इन राशि वालों को मिलेगी लव लाइफ में खुशी, इनको मिल सकती है चिंता, जानिए आज का राशिफल

 

Raigarh News : चक्रधर नगर थाना प्रभारी प्रशांत राव आहेर ने बताया कि हादसे में युवक की बाइक बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई है। घटना की जानकारी मिलते ही टीम मौके पर पहुंची। शव को जिला अस्पताल भेज दिया गया है। वहीं मृत युवक की शिनाख्त की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button