
Raigarh News : रायगढ़ : मिली जानकारी के अनुसार नगर निगम के ठेकेदारों के द्वारा आज दिनांक को नगर निगम आयुक्त कार्यालय के सामने अपनी किए गए कार्य के लंबित राशि की मांग को लेकर धरना प्रदर्शन किया।

ठेकेदारों की माने तो हम लोग के द्वारा कई दिनों से नगर निगम आयुक्त से अपनी लंबित राशि का आहरण के लिए के बोला गया लेकिन उनका उदासीनता और अनदेखी समझ से परे हैं हम ठेकेदारों को मजदूर को पैसा देना पड़ता है किसी के घर में शादी है तो किसी के घर में बच्चों का एडमिशन के लिए खर्च की जरूरत है जबकि सरकार के द्वारा नगर निगम को कुछ दिन पहले ही बजट दे दिया गया है इसके बावजूद भी निगम आयुक्त की रवैया समझ में नहीं आ रही है इसलिए आज हम लोग मजबूर होकर निगम आयुक्त कार्यालय के सामने धरने पर बैठे हैं
Also Read: Raigarh News : आधी रात चोरों ने कपड़ा में डकैती को दिया अंजाम
वही नगर निगम आयुक्त का कहना है कि नगर निगम के पास फंड की कमी थी सरकार की योजनाओं के कार्य को लेकर अधिकारी कर्मचारी दूसरे कार्यों में बिजी थे इस लिए देरी हुई है आज समान्य सभा की बैठक हो रही है कल से देखकर करवाता हूं
Raigarh News : ठेकेदार और निगम आयोग के बीच कार्यालय में मुलाकात के बाद और निगम आयुक्त के स्वसन के बाद ठेकेदारों का हड़ताल खत्म हुआ




