Raigarh News: बटमूल आश्रम बनोरा में सामूहिक व्रतोपनयन  संस्कार कार्यक्रम में पूर्व विधायक विजय अग्रवाल सम्मिलित हुए

Raigarh News: रायगढ़ । बटमूल आश्रम बनोरा में उत्कल ब्राह्मण महिला सेवा समिति द्वारा आयोजित सामूहिक व्रतोपनयन  संस्कार कार्यक्रम में पूर्व विधायक विजय अग्रवाल सम्मिलित हुए

 

Raigarh News

बटमूल आश्रम बनोरा में सामूहिक व्रतोपनयन  संस्कार का आयोजन हुआ। इसमें विधि विधान से छह बटुकों का व्रतोपनयन संस्कार किया गया। इस अवसर पर बाल बटुको को आशीर्वाद देने पूर्व विधायक विजय अग्रवाल सहित महिला समिति के अध्यक्ष श्रीमती आशा पंडा जी, आचार्य श्री गुणनिधि सतपथी जी, शिशुपाल मिश्रा जी, विजय मिश्रा जी,मोहित सतपथी जी , सुखलाल चौहान जी, किशोरी साव जी सहित  अन्य जनप्रतिनिधि व गणमान्य नागरिक शामिल हुए। पूर्व विधायक विजय अग्रवाल ने सामूहिक व्रतोपनयन संस्कार का आयोजन की सराहना करते हुए कहा कि इस पहल से  समाज के कमजोर व मध्यमवर्गीय परिवार के लिए बेहतर है। उन्होंने कहा कि हिंदू धर्म संस्कार में उपनयन संस्कार दशम संस्कार है। जो कि मानव जीवन के लिए विशेष महत्वपूर्ण है। इस संस्कार के अंतर्गत ही बालक के जीवन का भौतिक तथा आध्यात्मिक मार्ग प्रशस्त होता है। और यज्ञोपवीत धारण करने के पश्चात उसे गायत्री मंत्र की दीक्षा दी जाती है।

Raigarh News

 

Also Read: ग्राम फरी में समाधान उत्सव, मंगलमैत्री और जागरूकता कार्यक्रम का किया गया आयोजन

Raigarh News  : पूर्व विधायक विजय अग्रवाल ने कहा कि सत्य सनातन धर्म सबसे प्राचीन एवं शाश्वत है। वर्तमान समय में अति आवश्यक है कि हर परिवार धार्मिक संस्कारों को महत्व देते हुए अपने बच्चों में अच्छे संस्कारों को धारण करें। जिससे वह संस्कारवान बनकर अपने दायित्व का निर्वाह समय अनुसार करते रहें। और धर्मानुसार आचरण कर सुबुद्धि, नीति, मर्यादा और सही गलत का ज्ञान प्राप्त कर सकें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button