
Raigarh News : बिजली टावर में फंदे से लटकी मिली लड़के की लाश ! रेगांव की घटना…
Raigarh News : अशोक सारथी, आपकी आवाज न्यूज धौंराभांठा:-जिले के तमनार ब्लॉग अंतर्गत ग्राम रेगांव में एक युवक की लाश फंदे से लटकी मिली है। मामले की जानकारी पुलिस को दी गई है, पुलिस घटनास्थल के लिए रवाना हो गई है। जहां मर्ग कायम कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजवाया जाएगा। फिलहाल युवक की मौत के कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और पुलिस की जांच के बाद मामला स्पष्ट हो पाएगा।
Also Read: CG News : नाबालिग का अपहरण कर किया रेप आरोपी गिरफ्तार…
तमनार पुलिस जांच में जुटी…
Raigarh News : पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, मृतक की पहचान रेगांव निवासी अनिल भगत पिता मासिक राम भगत उम्र 22 वर्ष के रूप में हुई है। बताया जा रहा है मृतक बीती रात में खाना खाकर घर पर सोया था, लेकिन देर रात वह घर से कब निकला यह किसी को पता नहीं है। सुबह राहगीरों के माध्यम से घटना की जानकारी मिली है। तब परिजन घटना स्थल पर पहुंचे, जहां उनके खेत से लगे बिजली टावर में रस्सी के फंदे से अनिल की लाश लटकी हुई थी। बताया जा रहा है कि मृतक शराबी किस्म का था, जिसकी मानसिक स्थित पिछले हफ्ते भर से ठीक नही थी
