Raigarh News : मतगणना और परिणाम को लेकर भाजपा कार्यकर्ताओं में अभूतपूर्व उत्साह
Raigarh News
तीनो जिलों में सभी विधानसभा क्षेत्रों के लिए मतगणना अभिकर्ता की नियुक्ति भारतीय जनता पार्टी की तरफ से की गई है एवम संपूर्ण रायगढ़ लोकसभा क्षेत्र के डाक मतदान की गणना रायगढ़ जिला मुख्यालय में होगी जिसके लिए भी मतगणना अभिकर्ता की नियुक्ति की गई है !
भारतीय जनता पार्टी के अधिकृत प्रत्याशी राधेश्याम राठिया का प्रचंड बहुमत से लाखो मतों से जीतने की संभावनाओं को देखते हुए विजय जुलूस निकालने की तैयारियां परिणाम घोषित होने के बाद की जा रही है ,रायगढ़ लोकसभा के तीनो जिलों में भारतीय जनता पार्टी के मंत्रीगण,सांसद,विधायक गण एवम पूर्व सांसद एवम अन्य सभी वरिष्ठ भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता उपस्थित रहेंगे एवम कार्यकर्ताओं का उत्साह वर्धन करेंगे !



