
Aaj Ka Rashifal 24 November 2022 गुरुवार का दिन कई राशियों के लिए खास होने वाला है। तुला राशि के जातकों को साथियों का पूरा सहयोग प्राप्त होगा। वहीं इन राशियों का बीतेगा अच्छा दिन। जानिए राशि के अनुसार कैसा रहेगा गुरुवार का दिन।
मार्गशीर्ष मास शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि के साथ गुरुवार का दिन है। बता दें कि प्रतिपदा तिथि रात 1 बजकर 37 मिनट तक रहेगी। उसके बाद द्वितीया तिथि आरंभ हो जाएगा। आज का दिन काफी खास है। क्योंकि आज अनुराधा नक्षत्र के साथ सर्वार्थ सिद्धि योग लग रहा है। इसके साथ ही सूर्य वृश्चिक राशि में और चंद्रमा भी वृश्चिक राशि में ही पूरे दिन संचार करेगा। जानिए राशि के अनुसार कैसा रहेगा गुरुवार का दिन।
मेष दैनिक राशिफल
पारिवारिक मामलों में सुधार होगा। व्यर्थ की उलझनें रहेंगी। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहने की आवश्यकता है।
वृषभ दैनिक राशिफल
रचनात्मक कार्यों में प्रगति होगी। शासन सत्ता का सहयोग रहेगा। जीवनसाथी का सहयोग और सानिध्य मिलेगा। व्यावसायिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी।
मिथुन दैनिक राशिफल
संतान के दायित्व की पूर्ति में व्यवधान आएगा। शिक्षा प्रतियोगिता के लिए चिंतित रहेंगे, लेकिन उच्च अधिकारी का सहयोग रहेगा।
कर्क दैनिक राशिफल
धार्मिक प्रवृत्ति में वृद्धि होगी। आर्थिक प्रयास फलीभूत होगा। शिक्षा प्रतियोगिता के क्षेत्र में सफलता मिलेगी।
सिंह दैनिक राशिफल
पारिवारिक महिला से तनाव मिल सकता है। संतान या शिक्षा के कारण चिंतित रहेंगे। रचनात्मक प्रयास फलीभूत होंगे।
कन्या दैनिक राशिफल
स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहने की आवश्यकता है। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। गृह उपयोगी वस्तुओं में वृद्धि होगी।
तुला दैनिक राशिफल
दूसरे से सहयोग लेने में सफलता मिलेगी। भाई या ससुराल पक्ष से तनाव मिल सकता है। बुद्धि कौशल से किया गया कार्य संपन्न होगा।
वृश्चिक दैनिक राशिफल
व्यावसायिक योजना फलीभूत होगी। रचनात्मक कार्यों में प्रगति होगी। आर्थिक स्थिति में सुधार आएगा।
धनु दैनिक राशिफल
व्यावसायिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी, लेकिन तनाव एवं मन खिन्न रहेगा। संतान या शिक्षा के कारण से चिंतित रहेंगे।
मकर दैनिक राशिफल
संतान के कारण तनाव मिल सकता है। व्यक्ति विशेष का सहयोग रहेगा। व्यावसायिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा।
कुंभ दैनिक राशिफल
शासन सत्ता का सहयोग रहेगा। जीविका के क्षेत्र में प्रगति होगी। सामाजिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। उपहार या सम्मान में वृद्धि होगी।
मीन दैनिक राशिफल
किया गया पुरुषार्थ सार्थक होगा। धन, यश, कीर्ति में वृद्धि होगी। पारिवारिक जीवन सुखमय होगा। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा।



