Raigarh News : पर्यावरण संरक्षण गतिविधि, रायगढ़ के “हरित रायगढ़ अभियान” के शुभारंभ की तैयारी संपन्न
विशेष सहयोग-रामदास द्रौपदी फाउंडेशन के साथ
Raigarh News

पर्यावरण गतिविधि रायगढ़ के द्वारा 3P मॉडल के तहत एक वृहद पर्यावरण संरक्षण अभियान लिया गया है,जिसके अंतर्गत पेड़,प्लास्टिक,पानी को मुख्य रूप से केंद्रित करते हुए पर्यावरण संरक्षण और नगर स्वच्छता को लेकर एक जन आंदोलन चलाया जाना है,शीर्षक “मेरा नगर मेरी जिम्मेदारी”।उक्त अभियान का शुभारंभ विश्व पर्यावरण दिवस में वृक्षारोपण के साथ होने जा रहा है।उक्त कार्यक्रम में पर्यावरण गतिविधि रायगढ़ प्रमुख दिलीप मोड़क, अभियान संयोजक जे.पी. दुबे,अभियान संयोजिका श्रीमती स्नेहा दास तिवारी. अभियान सहसंयोजक विमल महंत,नगर निगम नेता प्रतिपक्ष श्रीमती पूनम सोलंकी एवं अभियान टोली के सदस्यों की उपस्तिथि रही।

उक्त जानकारी अभियान प्रचार प्रमुख अनिरुद्ध भट्ट के द्वारा प्रेषित की गई।



