
Raigarh News : प्राथमिक शाला चुहकीमार में समर केम्प का आयोजन। अपने जीवन के मूल उद्देश्य से अवगत हुए बच्चे।।
Raigarh News : घरघोड़ा। शासन व जिला प्रशासन के निर्देशानुसार तथा विकास खंड शिक्षा अधिकारी सुंदर मणि कौंध के सफल मार्गदर्शन में नियत तिथि से लगातार भालूमार संकुल के प्राथमिक शाला चुहकी मार में दिनांक 20 मई से 30 मई तक आयोजित समर केम्प में बच्चों को पढ़ाई के साथ साथ विभिन्न गतिविधियों से अवगत कराते हुए उनके सर्वांगीण विकास को समर केम्प के माध्यम से सफल बनाया गया।
Raigarh News प्राथमिक शाला चुहकीमार के शिक्षिका पद्मिनी देवता के द्वारा बच्चों के बुनियादी कौशल को बढ़ावा देने के उद्देश्यों को लेकर हस्त शिल्प कार्यों की जानकारी के अलावा सांस्कृतिक गतिविधि, गणित शिक्षा, योग, रंगोली, मेहंदी प्रतियोगिता, प्राकृतिक भ्रमण ,दैनिक रोजमर्रा वस्तुओं के निर्माणआदि गतिविधियों की जानकारी दी गई, समर केम्प का आयोजन शिक्षिका पद्मिनी देवता व शिक्षक चूड़ामणि पैंकरा द्वारा किया गयातथा संकुल समन्वयक संतोष कास्यकार का विशेष सहयोग रहा।


