11th March 2026
छत्तीसगढ़न्यूज़

RAIPUR ब्रेकिंग : जयस्तंभ चौक में भीषण सड़क हादसा, खंबे को तोड़कर डिवायडर से टकराई तेज रफ्तार बस, 15 लोग घायल, मची अफरातफरी

राजधानी रायपुर के जयस्तंभ चौक पर देर रात हुए एक भीषण सड़क हादसे में करीब 15 लोग घायल हो गए। एक तेज रफ्तार बस ने एक ऑटो को टक्कर मारने के बाद चौक पर लगी हाईमास्क लाइट का खंबा तोड़ते हुए डिवायडर से टकराकर रूक गई।

बताया जा रहा है कि खरोरा से बारात लेकर ईदगाहभाठा वापस लौट रही थी कि जयस्तंभ चौक पर मौदहापारा तरफ से आ रहे एक ऑटो को टक्कर मारते हुए बीच सड़क पर लगे हाईमास्क लाइट के खंबे और आईटीएमएस कैमरे के खंबे को तोड़ती हुई डिवायडर से टकराकर रूक गई।

देर रात हुए इस भीषण सड़क हादसे में ऑटो में बैठे 5 सवारियो समेत बस में सवार करीब 15 लोगो को चोटे आई है। हादसा इतना भयानक था कि बस ड्रायवर सीट और स्टेरिंग के बीच में फंस गया जिसे स्थानीय लोगों ने कड़ी मश्ककत के बाद बाहर निकालकर अस्पताल पहुंचाया।

Related posts

14 नवंबर 2022 आज का राशिफल, जानिए कैसा होगा आज आपका दिन

PAPPU SONI

गांजा बिक्री करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार

Aapki Aawaz

5000 करोड़ की लागत से जल्द ही रायगढ़ की बदलेगी तस्वीर

Aapki Aawaz

Leave a Comment