
रायपुर: बीएससी नर्सिंग प्रवेश परीक्षा 2026 का कार्यक्रम जारी
ऑनलाइन आवेदन 27 मार्च से शुरू
छत्तीसगढ़ में बीएससी नर्सिंग पाठ्यक्रम में प्रवेश के लिए आयोजित होने वाली प्रवेश परीक्षा 2026 का शेड्यूल जारी कर दिया गया है। छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मंडल (व्यापम), नवा रायपुर के अनुसार अभ्यर्थी 27 मार्च 2026 से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
आवेदन की अंतिम तिथि 27 अप्रैल
इच्छुक उम्मीदवार 27 अप्रैल 2026 शाम 5 बजे तक आवेदन कर सकेंगे। इसके बाद 28 अप्रैल से 30 अप्रैल 2026 तक आवेदन पत्र में त्रुटि सुधार का अवसर भी दिया जाएगा।
11 जून को होगी परीक्षा
प्रवेश परीक्षा का आयोजन 11 जून 2026 को सुबह 10 बजे से दोपहर 12:15 बजे तक किया जाएगा। परीक्षा प्रदेश के 33 जिला मुख्यालयों में आयोजित होगी।
1 जून से उपलब्ध होंगे एडमिट कार्ड
व्यापम द्वारा जारी सूचना के अनुसार, प्रवेश पत्र 1 जून 2026 से आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध कराए जाएंगे।
शुल्क वापसी का प्रावधान
राज्य शासन के नियमों के तहत छत्तीसगढ़ के स्थानीय अभ्यर्थियों को परीक्षा में शामिल होने पर आवेदन शुल्क वापस किया जाएगा। यह राशि उसी बैंक खाते में जमा होगी, जिससे भुगतान किया गया होगा।
अभ्यर्थियों के लिए जरूरी सलाह
उम्मीदवारों को सलाह दी गई है कि आवेदन करते समय सभी जानकारियां सावधानीपूर्वक भरें और अंतिम तिथि से पहले प्रक्रिया पूरी कर लें, ताकि किसी प्रकार की परेशानी से बचा जा सके।
