Raipur Breaking ; खुद को DSP का लड़का बता कर युवक ने बीच सड़क मचाया उत्पात, फेंका चलती ऑटो में पत्थर, बोला- जो करते बने कर लो, देखें वीडियों…

रायपुर ।

[img-slider id="274450"]
 DSP का बेटा बताकर बीच सड़क पर गुंडागर्दी का VIDEO सामनेे आया है। मामला मौदहापारा इलाका का बताया जा रहा है। हालांकि अभी तक इस मामले में क्या कार्रवाई हुई है, इसकी जानकारी नहीं सामने आयी है। युवक खुद को डीएसपी चंद्रप्रकाश तिवारी का बेटा बता रहा है। सोशल मीडिया में वायरल वीडियो में एक युवक हाथ में बड़ा सा पत्थर लिये हुए ऑटो की तरफ मारने पर उतारू हैं।

जब पत्थर उठाये लड़के को लोगों ने रोकने की कोशिश की, तो वो खुद को डीएसपी का बेटा बताकर धौंस दिखाने लगा। कमाल की बात ये है कि कैमरा देखकर लड़के ने ना सिर्फ अपने को डीएसपी का बेटा बताया, बल्कि डीएसपी चंद्रप्रकाश तिवारी का नाम भी लिया।

जानकारी के मुताबिक युवक स्कूटी पर सवार था, युवक की स्कूटी ऑटो से टकरा गयी, जिसके बाद विवाद शुरू हो गया। गुस्से में तमतमाये युवक ने एक बड़ा सा पत्थर हाथ में उठा लिया और ऑटो की तरफ फेंकने की धमकी देने लगा। ऑटो में उस वक्त महिलाएं भी बैठी हुई थी। स्थानीय लोगों की नाराजगी देखकर युवक मौके से गायब हो गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button