RAIPUR BREAKING: रायपुर में युवती ने फांसी लगाकर की ख़ुदकुशी, सामने आई ये वजह, जांच में जुटी पुलिस

RAIPUR BREAKING: रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में एक युवती ने फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली है। घटना के बाद इलाके में सनसनी फ़ैल गई है। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मामला मंदिर हसौद थाना क्षेत्र का है।

पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक, मृतिका दामिनी साहू 22 वर्ष निवासी चंद्रखुरी बस्ती गांधी चौक ने अपने घर के कमरे में फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली है। बताया जा रहा है कि युवती की शादी एक सप्ताह पहले तय हुई थी, तब से वह परेशान थी।

बताया जाता है कि युवती ने गुरुवार की रात यह खौंफनाक कदम उठाया। स्वजनों ने देखा और उसकी जानकारी पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने दरवाजा खोलकर देखा तो वह फंदे में लटकी हुई थी। युवती के कमरे से किसी तरह का सुसाइड नोट नहीं मिला है। पुलिस स्वजनों से पूछताछ कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button