छत्तीसगढ़न्यूज़

Raipur Crime : नाबालिग लड़की का बाल पकड़कर सड़क में खींचता रहा सनकी युवक, गंडासे से किया जानलेवा हमला, हालत गंभीर, देखें VIDEO…

रायपुर. गुढियारी से दिल दहला देने वाला वीडियो सामने आया है. जिसमें एक युवक नाबालिग लड़की का बाल खींचते हुए नजर आ रहा है. साथ ही उसके हाथ में एक धारदार हथियार भी देखने को मिला. जिसके बाद आरोपी ने उसी हथियार से लड़की पर जानलेवा हमला कर घायल कर दिया. मामले में पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है.

बता दें कि, गुढियारी में नाबालिग को गंडासे से गोदने से पहले नाबालिग लड़की को पहाड़ी चौक की सड़कों पर बाल पकड़कर घूमता दिखा. हालांकि, डर के मारे कोई भी स्थानीय मदद के लिए सामने नहीं आया.

वहीं वारदात के बाद पकड़ने गई पुलिस से बचने के लिए आरोपी ने घर की छत पर खड़े होकर खुद पर मिट्टी तेल डालकर खुदकुशी करने की धमकी दी. कड़ी मशक्कत के बाद पुलिस ने आरोपी ओंकार तिवारी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. घटना में घायल युवती हालत गंभीर बताई जा रही है.

Show More
Bhimsen Tiwari

Bhimsen Tiwari

Editor-in-Chief

भीमसेन तिवारी पिछले 15 वर्षों से पत्रकारिता, प्रिंट मीडिया और विज्ञापन के क्षेत्र में सक्रिय हैं। समाचार संकलन, संपादन और रिपोर्टिंग का व्यापक अनुभव रखने वाले भीमसेन तिवारी तथ्यात्मक, निष्पक्ष और जनसरोकारों से जुड़ी पत्रकारिता के पक्षधर हैं। वर्तमान में वे 'आपकी आवाज़' (aapkiaawaz.net) के...

Back to top button