रायपुर डबल मर्डर-सुसाइड : पति ने घर में पत्नी की हत्या की, फिर रेलवे ट्रैक पर कूदकर दी जान
राजधानी रायपुर के खम्हारडीह थाना क्षेत्र में मंगलवार को एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई। चंडी नगर निवासी राजन गुप्ता ने अपने घर में अपनी पत्नी रेखा गुप्ता की हत्या कर दी। घटना के बाद उसने खुद भी चरम कदम उठाते हुए रेलवे ट्रैक पर जाकर ट्रेन के सामने कूदकर आत्महत्या कर ली।












