
Raipur gang rape update : दो सगी बहनों के साथ गैंगरेप मामले में बड़ी कार्यवाही, भाजपा नेता के बेटे समेत 10 आरोपी पहुंचे सलाखों के पीछे, पीड़िता का मंगेतर बोला- करूंगा शादी…
रायपुर : रक्षाबंधन के दिन दो सगी बहनों के साथ गैंगरेप की वारदात ने राजधानी को शर्मसार कर दिया। रायपुर में 2 सगी बहनों के साथ 10 आरोपियों ने सामूहिक दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया था। इस मामले में भाजपा मंडल उपाध्यक्ष का बेटा सहित सभी आरोपियों को कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया गया. दोनों बहनों का मेडिकल हुआ, जिसमें आरोप सिद्ध हो गया।
पुलिस अधिकारी ने बताया कि गिरफ्तार किए गए दस लोगों में से, पूनम ठाकुर मामले में मुख्य आरोपी है, जो आदतन अपराधी है। उसके खिलाफ पूर्व में मंदिर हसौद और आरंग थाने में पांच मामले दर्ज हैं। उसे हत्या और बलात्कार के आरोप में 2019 और 2022 में गिरफ्तार किया गया था। वह पिछले महीने जमानत पर जेल से रिहा हुआ था।
बता दें कि पीड़िता की 2 महीने बाद शादी थी, हालाँकि उसके मंगेतर ने घटना के बाद भी शादी की बात कही है, उसने कहा कि मैं अभी भी अपनी मंगेतर (पीड़िता) से शादी करूँगा और हम मिलकर आरोपियों को कड़ी से कड़ी सजा दिलाएंगे।