छत्तीसगढ़न्यूज़

CG Accident : परिवार पिकनिक मनाकर लौट रहा था घर, अनियंत्रित कार पेड़ पेड़ से टकराई, दो बच्चों सहित 4 की गई जान…

नवरात्रि दिवाली मोबाइल मेगा ऑफर
श्री पारस कलेक्शन दिवाली धमाका
1795435532630

जशपुर। CG Accident नारायणपुर थाना क्षेत्र में नए साल के पहले दिन रविवार शाम को एक तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गई। इस हादसे में एक ही परिवार के दो बच्चों सहित चार की मौत हो गई। जबकी 6 घायल है। इनमें से दो लोगों को रांची रेफर किया गया है। जबकि चार अन्य स्थानीय होलीक्रॉस अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

बता दें कि नारायणपुर के बिलासपुर गांव निवासी अनिल सिंह 42 वर्ष अपने परिवार और अन्य रिश्तेदारों के साथ रविवार को पिकनिक मनाने के लिए गुल्लू फाल गए थे। वहां से शाम करीब 5 बजे सभी लोग कार से लौट रहे थे। अभी वे गुल्लू फाल व बेने के बीच घाट से नीचे उतर रहे थे कि मोड़ पर तेज रफ्तार कार अनियंत्रित हो गई और पेड़ से जा टकराई। हादसे में अनिल सिंह की मौके पर ही मौत हो गई। इस दौरान आसपास के अन्य लोगों ने हादसा देखा तो पुलिस को सूचना दी।

इसके बाद कार में फंसे अन्य लोगों को बाहर निकाला गया और स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया। वहां उपचार के दौरान अनिल सिंह के 8 साल के बेटे मोहित, नारायणपुर के चराईमारा निवासी यशवंत सिंह की 11 माह की बेटी वेनिशा और साहीडांड निवासी जयंती 46 वर्ष ने भी दम तोड़ दिया। हादसे के समय कार में 10 लोग सवार थे। इनमें छह लोग घायल हैं। इनकी हालत भी गंभीर बनी हुई है। इनमें से बिलासपुर गांव निवासी सेवन्ती सिंह 11 वर्ष और रीमा सिंह 18 वर्ष को रांची रेफर किया गया है।

जबकि बिलासपुर गांव निवासी पांच साल के सचिन, राजेंद्र सिंह, नेहा 12 वर्ष और कार चालक गिरधारी सिंह 45 वर्ष को होलीक्रॉस अस्पताल में भर्ती किया गया हैं। थाना प्रभारी जनक राम कुर्रे ने बताया कि नए साल के जश्न को देखते हुए पिकनिक स्पॉट बेने में पुलिसकर्मियों की ड्यूटी लगाई गई थी। हादसे की सूचना पर कांस्टेबल सुभाष ने लिफ्ट मांगकर घायलों को बाहर निकाला और फिर अस्पताल भेजा। इसके बाद हवलदार रामानुजम पांडेय के साथ मिलकर पुलिसकर्मियों ने अन्य घायलों को अस्पताल पहुंचाया। इस दौरान पिकनिक से लौट रहे अन्य पर्यटकों ने भी मदद की।

Show More
Bhimsen Tiwari

Bhimsen Tiwari

Editor-in-Chief

भीमसेन तिवारी पिछले 15 वर्षों से पत्रकारिता, प्रिंट मीडिया और विज्ञापन के क्षेत्र में सक्रिय हैं। समाचार संकलन, संपादन और रिपोर्टिंग का व्यापक अनुभव रखने वाले भीमसेन तिवारी तथ्यात्मक, निष्पक्ष और जनसरोकारों से जुड़ी पत्रकारिता के पक्षधर हैं। वर्तमान में वे 'आपकी आवाज़' (aapkiaawaz.net) के...

Back to top button