रायपुर: चौथी बटालियन में जवान की आत्महत्या, सुरक्षा कड़ी, जांच जारी

रायपुर। राजधानी रायपुर के माना चौथी बटालियन परिसर में एक जवान ने कथित रूप से आत्महत्या कर ली। घटना के बाद परिसर में सुरक्षा कड़ी कर दी गई और वरिष्ठ अधिकारियों ने तुरंत घटना स्थल का दौरा किया।

मृतक की पहचान एन. आर. अर्जुन इक्का के रूप में हुई है, जो मूल रूप से जशपुर जिले के निवासी थे। घटना की सूचना मिलते ही माना थाना पुलिस और बटालियन के वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचकर प्रारंभिक जांच में जुट गए।

पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की गहन जांच शुरू कर दी है। फिलहाल आत्महत्या के पीछे का कारण स्पष्ट नहीं हो पाया है। अधिकारियों का कहना है कि मानसिक या व्यक्तिगत कारणों की संभावना भी जांच में शामिल है।

घटना के बाद चौथी बटालियन परिसर में जवानों और अधिकारियों में शोक की लहर है। पुलिस ने परिजनों को सूचित कर उनके सहयोग का आश्वासन दिया है। जांच पूरी होने के बाद ही इस दुखद घटना की पूर्ण वजह सार्वजनिक की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button