रायपुर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने समर्थन मूल्य पर धान खरीदी की समय-सीमा बढ़ाने की मांग की


प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने राज्य सरकार से मांग की है कि समर्थन मूल्य पर धान बेचने की अंतिम तिथि 15 दिन के लिए बढ़ाई जाए। रायपुर में आयोजित पत्रकारवार्ता में बैज ने कहा कि प्रदेश में करीब 27 लाख किसानों ने धान बेचने के लिए पंजीकरण कराया था, लेकिन अब भी लगभग ढाई लाख किसान अपना धान बेचने में असमर्थ हैं।

बैज ने बताया कि राज्य सरकार ने 165 लाख मीट्रिक टन धान खरीदी का लक्ष्य रखा था, लेकिन निर्धारित अवधि तक केवल 149.85 लाख मीट्रिक टन धान की खरीदी ही संभव हो पाई। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार की नीतियों में खामियों के कारण किसान परेशान हैं और समय पर धान बिक्री नहीं कर पा रहे हैं।

उन्होंने चेतावनी दी कि यदि राज्य सरकार ने तत्काल उचित कदम नहीं उठाए, तो यह किसानों की आर्थिक स्थिति और खेती पर गंभीर असर डाल सकता है।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button