राजिम कुंभ मेला 2026: रेलवे ने यात्रियों की सुविधा के लिए शुरू किया “रेल वन ऐप” प्रचार अभियान

दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे ने मेला क्षेत्र में हेल्प डेस्क स्थापित किए

राजिम। राजिम कुंभ मेला 2026 में प्रदेश सहित देशभर से बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंच रहे हैं। इस महत्वपूर्ण धार्मिक और सांस्कृतिक आयोजन को ध्यान में रखते हुए दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे रायपुर मंडल ने यात्रियों को रेलवे सेवाओं की जानकारी सरल और त्वरित रूप से उपलब्ध कराने के लिए “रेल वन ऐप” के प्रचार हेतु विशेष अभियान शुरू किया है। 01 फरवरी से 15 फरवरी 2026 तक मेला क्षेत्र में प्रतिदिन सहायता/हेल्प डेस्क स्थापित की जा रही हैं।

हेल्प डेस्क पर मिल रही ऐप और रेलवे सेवाओं की जानकारी

रेलवे के वाणिज्य निरीक्षक और कर्मचारी यात्रियों को ऐप डाउनलोड करने, उपयोग की प्रक्रिया और इसमें उपलब्ध सुविधाओं की जानकारी दे रहे हैं। अधिकारियों ने बताया कि रेल वन ऐप के माध्यम से यात्री टिकट बुकिंग, ट्रेन की लाइव स्थिति, पीएनआर स्टेटस, शिकायत निवारण, रेल मदद और स्टेशन सुविधाओं जैसी सेवाओं का लाभ एक ही प्लेटफॉर्म पर ले सकते हैं।

मेला श्रद्धालुओं के लिए स्पेशल ट्रेन सेवाएं उपलब्ध

राजिम कुंभ मेला 2026 के दौरान रायपुर-राजिम रेलखंड पर 2 मेमू कुंभ मेला स्पेशल ट्रेनों का संचालन किया जा रहा है। यह विशेष सेवा 01 फरवरी से 15 फरवरी 2026 तक उपलब्ध रहेगी। रेलवे अधिकारियों के अनुसार, इस व्यवस्था से श्रद्धालुओं को यात्रा में सुविधा मिलेगी और सड़क मार्ग पर यातायात दबाव भी कम होगा।

यात्रियों और श्रद्धालुओं के लिए आसान, सुरक्षित और तेज़ यात्रा

रेलवे का यह कदम मेला क्षेत्र में आने वाले यात्रियों और श्रद्धालुओं के लिए यात्रा को सहज, सुरक्षित और तेज़ बनाने के उद्देश्य से उठाया गया है। हेल्प डेस्क और ऐप के माध्यम से यात्रियों को सभी महत्वपूर्ण रेलवे सेवाओं की जानकारी आसानी से मिल रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button