छत्तीसगढ़न्यूज़

Rape : 59 साल के दादा ने अपने डेढ़ साल की पोती का किया बलत्कार, बेटे ने ही बेटे ने दुष्कर्म करते हुए पकड़ा…

नवरात्रि दिवाली मोबाइल मेगा ऑफर
श्री पारस कलेक्शन दिवाली धमाका

गाजियाबाद के लोनी बॉर्डर इलाके में डेढ़ साल की बच्ची से रेप की वारदात सामने आई है। जिस पर आरोप है, वो बच्ची का 59 वर्षीय सगा दादा है। पुलिस ने FIR दर्ज करते हुए आरोपी को वारदात के 16 घंटे के अंदर गिरफ्तार कर लिया। उसे कोर्ट में पेश करके जेल भेजा जा रहा है। लोनी बॉर्डर क्षेत्र के नाईपुरा निवासी एक शख्स जोमेटो में डिलीवरी बॉय है। बुधवार को वो अपनी बच्ची के साथ थाने पर आया। उसने पुलिस को बताया कि मंगलवार रात डेढ़ साल की बेटी अपने दादा के कमरे में मौजूद थी। जब वो उस कमरे में पहुंचा तो दादा अपनी पोती से दुष्कर्म कर रहा था।

व्यक्ति ने अपने पिता को ऐसा करते रंगे हाथों पकड़ लिया। इसे लेकर दोनों में खूब कहासुनी और लड़ाई हुई। आखिरकार जब बात स्वाभिमान की आई तो पीड़ित युवक अपनी बेटी को लेकर थाने पर आया और रेप की एफआईआर दर्ज कराई। मुकदमा दर्ज होते ही आरोपी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीमें लगा दी गईं।

पीड़ित बच्ची को मेडिकल परीक्षण के लिए भेज दिया गया है। एसीपी ने बताया कि इस मामले में पुलिस को जल्द से जल्द चार्जशीट पेश करने का निर्देश दिया है, ताकि आरोपी को सजा मिलने में कोई देरी न हो।

Show More
Bhimsen Tiwari

Bhimsen Tiwari

Editor-in-Chief

भीमसेन तिवारी पिछले 15 वर्षों से पत्रकारिता, प्रिंट मीडिया और विज्ञापन के क्षेत्र में सक्रिय हैं। समाचार संकलन, संपादन और रिपोर्टिंग का व्यापक अनुभव रखने वाले भीमसेन तिवारी तथ्यात्मक, निष्पक्ष और जनसरोकारों से जुड़ी पत्रकारिता के पक्षधर हैं। वर्तमान में वे 'आपकी आवाज़' (aapkiaawaz.net) के...

Back to top button