RBI ने इस बैंक पर लगाया 1 लाख रुपए का जुर्माना, जानें ग्राहकों के निवेश पर क्या होगा असर?

2 Min Read

भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) रिजर्व बैंक ने 15 सितंबर को मध्य प्रदेश के जिला सहकारी केंद्रीय बैंक मर्यादित (Jila Sahakari Kendriya Bank Maryadit) पर 1 लाख रुपए का जुर्माना लगाया है. बैंक ने नो योर कस्टमर (KYC) के नियमों का उल्लंघन किया था जिसके चलते यह जुर्माना लगाया गया है. RBI ने कहा, रेगुलेटरी कंप्लाएंस में कमी के कारण जुर्माना लगाया गया है.

आरबीआई जांच रिपोर्ट से पता चलता है कि बैंक ने केंद्रीय बैंक द्वारा जारी निर्देशों का अनुपालन नहीं किया है और आरबीआई के निर्देशों का पालन न करने की पुष्टि हुई है. इसलिए मौद्रिक दंड लगाया जाना जरूरी था.

ग्राहकों पर नहीं होगा असर

हालांकि इसका असर ग्राहकों के ट्रांजैक्शन पर नहीं होगा. RBI की जांच रिपोर्ट में पता चला है कि बैंक ने जरूरी दिशानिर्देशों का पालन नहीं किया है.

इन दो बैंकों पर लगाया 52 लाख रुपये का जुर्माना

आपके बता दें कि RBI पिछले कुछ समय में सहकारी बैंकों पर जुर्माना लगा रहा है. दो हफ्ते पहले केंद्रीय बैंक ने दो सहकारी बैंकों पर भारी जुर्माना लगाया था. RBI ने मुंबई के बॉम्बे मर्केंटाइल को-ऑपरेटिव बैंक पर नियमों के उल्लघंन को लेकर 50 लाख रुपये और अकोला जिला में स्थित केंद्रीय सहकारी बैंक लिमिटेड, अकोला (महाराष्ट्र) पर भी 2 लाख रुपये का जुर्माना लगाया था.

Share This Article
Leave a Comment