चर्चा में है शिल्पा शेट्टी की नयी पोस्ट, लिखा- ‘गलतियां होती हैं’
शिल्पा शेट्टी एक बेहतरीन अदाकरा है इस बात में कोई शक नहीं है। वैसे इन दिनों आप उन्हें सुपर डांसर चैप्टर 4 शो में देख रहे होंगे। आप जानते ही होंगे उनके पति राज कुंद्रा जब से जेल में हैं तब से वह सोशल साइट्स से दूर ही हैं। हालाँकि इस भी के बीच शिल्पा अब खुद को संभालने में लगी हुई हैं। बीते दिनों ही उन्होंने काम पर भी वापसी कर ली है और अब खुद को मजबूत बनाने के लिए बहुत कोशिश कर रही हैं। ऐसा शिल्पा के सोशल मीडिया पोस्ट से जाहिर हो रहा है।
जी दरअसल हाल ही में उन्होंने गलतियों को लेकर पोस्ट किया है जो वायरल हो गया है। आप देख सकते हैं शिल्पा शेट्टी ने एक कोट शेयर किया है जिसमे लिखा है- ”गलतियां कर्ज के उस हिस्से की तरह होती हैं जिनके लिए जिंदगीभर चुकाना पड़ता है।” वहीँ इसमें आगे लिखा है- ”हम बिना गलती किए अपनी जिंदगी को दिलचस्प नहीं बना सकते हैं। हमे आशा करनी चाहिए कि वह खतरनाक गलतियां ना हो या उनसे लोगों को दुख हो। लेकिन गलतियां होती हैं।”
इसी के साथ आगे शिल्पा ने लिखा- ‘हम अपनी गलतियों को उन चीजों की तरह देख सकते हैं जिन्हें हम भूलना चाहते हैं। गलती की वजह से नहीं बल्कि हमने उनसे क्या सीखा होता है।’ वहीँ आखिरी में शिल्पा ने लिखा- ‘मैं गलतियां करुंगी, मैं खुद को माफ करुंगी और उससे सीखूंगी।’ वैसे शिल्पा ने ये स्टोरी शेयर करने के साथ एक स्टिकर पोस्ट किया। इस स्टिकर में लिखा है- ‘मैंने गलती की है लेकिन कोई बात नहीं।’ आप सभी को बता दें कि इससे पहले भी शिल्पा शेट्टी ने एक पोस्ट शेयर किया था। उस पोस्ट में अदाकारा ने लिखा था, ‘हर पल को जीना चाहिए। मुझे अपनी जिंदगी में जितना समय मिलेगा उस हर पल को मैं जीना चाहूंगी।’ उनका यह पोस्ट भी तेजी से वायरल हुआ था।












